श्रीनगर: राजस्था मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में बैंक प्रबंधक के रूप में कार्यरत राजस्थान के मूल निवासी विजय कुमार की निर्मम हत्या की कड़ी आलोचना की और केंद्र सरकार से कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा में गुरुवार को आतंकियों ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी|
कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी प्रबंधक विजय कुमार पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निंदा की है|
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,;;जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी श्री विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए CM अशोक गहलोत ने कहा,' NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वही, हनुमानगढ़ में जम्मू-कश्मीर में बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या पर उनके पिता ने कहा,'' वो PO बनने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा था और फिर ब्रांच मैनेजर बनकर किसी और राज्य में या यहां आने की कोशिश की जा रही थी। हम चाहते थे कि वो राजस्थान में कही आ जाए। लेकिन ईश्वर की जो इच्छा है वही होगा|