मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शालीनता और अनुशासन ही लोकतंत्र की आत्मा है, विधायक अपने व्यवहार से उच्च मानदंड स्थापित करें: VP

जयपु: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज जोर देकर कहा कि शालीनता और अनुशासन ही लोकतंत्र की आत्मा हैं और उन्होंने चुने हुए जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों और व्यवहार से उच्च मानदंड स्थापि…

शालीनता और अनुशासन ही लोकतंत्र की आत्मा है, विधायक अपने व्यवहार से उच्च मानदंड स्थापित करें: VP
शालीनता और अनुशासन ही लोकतंत्र की आत्मा है, विधायक अपने व्यवहार से उच्च मानदंड स्थापित करें: VP | फ़ोटो: TVL News

जयपु:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज जोर देकर कहा कि शालीनता और अनुशासन ही लोकतंत्र की आत्मा हैं और उन्होंने चुने हुए जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों और व्यवहार से उच्च मानदंड स्थापित करें।


आज जयपुर में आयोजित सम्मान-समारोह में राजस्थान विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि जन प्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा तथा विधायी निकायों की कार्य क्षमता, लोकतंत्र की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि "इन मामलों में विफलता अन्य सार्वजानिक संस्थाओं को भी प्रभावित करेगी।"


 उपराष्ट्रपति ने कहा कि यद्यपि पारंपरिक रूप से हमारी संसद और विधान सभाएं शांतिपूर्वक, शालीनता से कार्य करती रही हैं, हालांकि वर्तमान स्थिति को उन्होंने चिंताजनक बताया। उन्होंने राजनीतिक दलों से साथ आने तथा सहमति की भावना से अपने मतभेदों को दूर करने का आग्रह किया।


गरिमामय विधायी निकायों से ही प्रशासन को मार्गदर्शन मिलने के तथ्य को रेखांकित करते हुए, उन्होंने हमारी संविधान सभा की गुणवत्तापूर्ण बहसों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


 ‘शक्तियों के बंटवारे’ के सिद्धांत का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि "राज्य" के तीनों अंगों में से कोई भी एक अंग स्वयं के सर्वोच्च होने का ???ावा नहीं कर सकता है क्योंकि सिर्फ संविधान ही सर्वोच्च है। अपने संबोधन में, उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष और सभी सदस्यों को उनके स्नेह एवं आत्मीय भाव के लिए धन्यवाद दिया।


इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद्र कटारिया, राजस्थान सरकार में संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल तथा राजस्थान विधानसभा के सदस्य उपस्थित थे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।