कोटपुतली के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग, 1500 टन मटेरियल जलकर खाक; आग बुझाने की कोशिश जारी
जयपुर: राजस्थान के जयपुर के कोटपूतली में औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई। केशवाना औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया स्थित कृष्णा पेपर मिल के पेपर यार्ड में सुबह अज्ञात कारणों से आग लग…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें7 बार पढ़ा गया
कोटपुतली के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग, 1500 टन मटेरियल जलकर खाक; आग बुझाने की कोशिश जारी | फ़ोटो: TVL News
जयपुर: राजस्थान के जयपुर के कोटपूतली में औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई। केशवाना औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया स्थित कृष्णा पेपर मिल के पेपर यार्ड में सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्ट्री के पेपर यार्ड में अचानक आग और धुंए का गुबार देखकर उपस्थित कर्मचारियों ने पुलिस थाना पनियाला और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। कर्मचारियों ने स्थानीय संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही पनियाला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की 4 गाड़ियों को बुलाया गया।दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
प्लांट DGM सुरेंद्र कुमार कौशल ने बताया, "सुबह 8 बजे के करीब यार्ड में एक केमिकल के कारण आग लगी, लगभग 1500 टन मटेरियल जल गया।आग पर काबू किया जा रहा है, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हमें काफी नुकसान हुआ है।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।