जयपुर: राजस्थान के जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में अज्ञात बदमाश ने एक बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे। परिजन ने बताया, "हमारे किरएदार ने इसके बारे में जानकारी दी थी और बताया कि वह गटर में गिरी हैं। हम भागते हुए गए और उनको घर में लाए। उनके गले में चाकू का निशान है।"
जयपुर के ACP सुनील शर्मा ने बताया,''सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उनकी उम्र करीब 100 वर्ष है। वह दैनिक क्रिया भी मुश्किल से कर पाती हैं और घर से बाहर आना भी संदिग्ध बात है। हम सभी संभावना पर विचार कर रहे हैं। वारदात में इस्तेमाल होने वाला हथियार मिला है
घटना गलता गेट थाना इलाके के मीणा कॉलोनी की है | 100 वर्षीय जमुना देवी अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता के साथ रहती है| रविवार की सुबह बुजुर्ग की बेटी गोविंदी और पोती ममता मंदिर चली गईं| इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे| बदमाशों ने बुजुर्ग को घसीटकर घर के बाहर बाथरूम में लेकर आये, जहां उसके दोनों पैरों को धारदार हथियार से काटकर चांदी के कड़े निकाल लिये।
सूचना पर गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस ने जयपुर सिटी एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया| एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत जुटाए| पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है\ लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है| लुटेरों की संख्या कितनी थी इसका अभी पता नहीं चल पाया है|