मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दुनिया में सरकार और देश की बदनामी होगी: बीबीसी पर IT की छापेमारी पर राजस्थान CM अशोक गहलोत

जयपुर/नई दिल्ली: BBC पर आयकर विभाग की छापेमारी पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि ,“ इससे दुनिया में सरकार और देश की बदनामी होगी| अशोक गहलोत ने कहा कि ,“BBC की विश्वसनीयता देश और दुनिया में असाधारण…

दुनिया में सरकार और देश की बदनामी होगी: बीबीसी पर IT की छापेमारी पर राजस्थान CM अशोक गहलोत
दुनिया में सरकार और देश की बदनामी होगी: बीबीसी पर IT की छापेमारी पर राजस्थान CM अशोक गहलोत | फ़ोटो: TVL News

जयपुर/नई दिल्ली:  BBC पर आयकर विभाग की छापेमारी पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि ,“ इससे दुनिया में सरकार और देश की बदनामी होगी| अशोक गहलोत  ने कहा कि ,“BBC की विश्वसनीयता देश और दुनिया में असाधारण है। देशवासियों को कारण बताना चाहिए कि आपने BBC जैसी संस्था को निशाना क्यों बनाया है? लोगों को भरोसे में लेना चाहिए नहीं तो मेरा मानना है कि दुनिया में सरकार और देश की बदनामी होगी|



BBC कार्यालय में आयकर विभाग के छापेमारी पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कहा कि ,“ विश्व में पहली बार BBC के 100 साल के इतिहास में उनपर इस तरह की कोई छापेमारी हुई है। उनकी गलती क्या थी, उन्होंने गुजरात के दंगों की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें सभी का पक्ष रखा गया था|


पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कहा कि ,“हिंडनबर्ग रिपोर्ट(अडानी पर आई रिपोर्ट) के कई विषयों पर अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में जांच शुरू हो गई है। इनके शेयर डाउनग्रेड किए गए है और हमारी नियामक एजेंसियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। हमने मांग की थी कि JPC बनाकर इसकी जांच की जाए|



बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर मंगलवार को आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है| बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में इनकम टैक्स की टीम आज सुबह ही पहुंची हैं| दिल्ली के केजी मार्ग पर स्थित BBC के दफ्तर में आयकर विभाग सर्वे कर रहा है| 


बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का छापा 


आयकर विभाग मुंबई में BBC के कार्यालय में भी सर्वे कर रहा है। आयकर विभाग मुंबई के कलिना, सांताक्रूज़ स्थित बीबीसी स्टूडियो कार्यालय पर सर्वे कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग की टीम का ‘सर्वे ऑपरेशन' जारी है|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।