श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने बिट्टा कराटे की पत्नी सहित 4 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। चारों को आतंकी संबंधों के कारण सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है| सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी है
सरकारी सूत्रों ने बताया ,जम्मू कश्मीर सरकार ने आतंकवादी बिट्टा कराटे की पत्नी सहित चार सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है| जम्मू कश्मीर में बर्खास्त किए गए चार कर्मचारियों में पाकिस्तान के हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का बेटा सैयद अब्दुल मुईद भी शामिल है|
बता दें कि बिट्टा कराटे वह आतंकी है, जिसने खुद कबूला कि वह कश्मीरी पंडितों की हत्या में शामिल रहा है| बिट्टा कराटे की पत्नी अस्सबाह जो कि 2011 बैच की JAKS अफसर हैं, उन्हें आतंकी संगठन ISI से जुड़े होने की वजह से हटाया गया है|
बर्खास्त किए गए चार कर्मचारियों में बिट्टा कराटे की पत्नी अस्साबाह आरजूमंद खान, कश्मीर यूनिवर्सिटी साइंटिस्ट मुहित अहमद भट्ट, कश्मीर यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर माजिद हुसैन कादरी और JKEDI के मैनेजर आईटी सयेद अब्दुल मुईद शामिल है|