जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया है|अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बादल फटने के बाद भारी मात्रा में पानी बह रहा है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बादल फटने से अब तक 3 महिलाओं और सहित 15 लोगों के मृत्यु की खबर है| जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं| घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर हुई।
घटना के तुरंत बाद सेना, ITBP, CRPF, BSF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। बादल फटने से अमरनाथ धाम के लंगर प्रभावित हुए। भारतीय सेना निचले अमरनाथ गुफा स्थल पर बादल फटने से प्रभावित इलाके में सेना के डॉग स्क्वायड के साथ बचाव अभियान चला रही है।
भारतीय सेना ने निचले अमरनाथ गुफा स्थल पर बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में यात्रियों की सहायता के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों सहित 6 बचाव दल कार्य शुरू किए| अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बादल फटने के बाद माउंटेन रेस्क्यू टीम (MRT) का बचाव कार्य प्रगति पर है।
ITBP के मुताबिक,''ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद गुफा के ऊपर से पानी आ गया। फिलहाल,बारिश फ़िलहाल थम गई है| NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है।
पहलगाम के पुलिस नियंत्रण कक्ष संयुक्त ने बताया,''अमरनाथ गुफा की निचली पहुंच में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। NDRF, SDRF और अन्य संबद्ध एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है।
बताया जा रहा है,''जिस समय बादल फटने की खबर मिली, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्दालुओं के मौजूद थे। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में10 लोगों की मौत हुई है।
....इस बार हम पहले से अलर्ट थे: ITBP
ITBP के PRO विवेक कुमार ने बताया,'' काफी देर से बारिश हो रही थी तभी गुफा के ऊपरी हिस्से से पानी आने लगा और धीरे-धीरे पानी आना तेज़ होने लगा। हमने तुरंत ही सभी एजेंसी को अलर्ट किया। इस बार हम पहले से अलर्ट थे। वहां श्रद्धालुओं के टेंट लगे थे और सुरक्षा बलों के भी टेंट लगे हुए थे| सभी को अलर्ट किया गया। काफी लोगों को वहां से निकाला गया जिससे कई लोगों को बचाया भी गया है। हमने अभी स्थिति को देखते हुए यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है|
NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया,'' हमारी 1 टीम गुफा के पास तैनात रहती है, वो टीम तत्काल बचाव कार्य में जुट गई थी। 2 टीम पास में है जिसमें से 1 वहां पहुंच कर काम पर लग गई है,1 टीम शामिल होने वाली है।वहां मौजूद हमारे लोगों के मुताबिक 10 लोगों के मौत की खबर है और 3 को वहां से जीवित निकाला गया है| वहां पर और भी कई संस्थाओं की टीमें जैसे ITBP, आर्मी, लोकल पुलिस मौजूद है। वहां ढलान काफी ज्यादा है इसलिए पानी काफी तेजी से आता है। बहाव के चलते टेंटों को नुकसान पहुंचा है। आशा है कि बहाव और कम हो जाएगा लेकिन हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं|
IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया,''पवित्र गुफा में कुछ लंगर और तंबू बादल फटने से अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गए हैं| पुलिस, NDRF और SF द्वारा बचाव अभियान जारी है। घायल को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में|
48 लोग घायल: भारतीय सेना
भारतीय सेना ने बताया,''???ब तक 13 लोगों की मृत्यु और 48 लोग घायल हुए हैं। 6 टीमें बचाव अभियान में लगी हुई हैं। दो अतिरिक्त चिकित्सा दल भी भेजे गए हैं। 2 खोज और बचाव डॉग स्क्वॉड को पट्टन और शरीफाबाद से वायु द्वारा पंजतरणी और आगे पवित्र गुफा में शामिल किया जा रहा है|
गांदरबल के CMO डॉ. ए शाह ने बताया,''अब तक, 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हमने यहां घायलों के लिए सभी इंतजाम किए हैं। अभी तक यहां कोई मरीज नहीं आया है। यहां 28 डॉक्टर, 98 पैरामेडिक्स, 16 एंबुलेंस और SDRF की टीमें भी मौजूद हैं|
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने कर्मचारियों के सभी अवकाश रद्द कर दिए
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कश्मीर ने कर्मचारियों के सभी अवकाश (नियमित/संविदात्मक) रद्द कर दिए हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल स्विच ऑन रखने के निर्देश दिए गए हैं।
‘ये दुखःद घटना: अमरनाथ श्राइन बोर्ड के CEO
श्रीनगर में अमरनाथ श्राइन बोर्ड के CEO नीतीश्वर कुमार ने कहा, ‘ये दुखःद घटना है। वहां बचाव कार्य जारी है। कई टीमें राहत कार्य में लगी हुई है। हमारा फोकस यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का है। आर्मी के हेलीकॉप्टर भी एक्शन में हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। हेल्पलाइन नंबर एक्टिवेटेड है|
गृह मंत्री ने LG से बात की
हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। शाह ने कहा,'''बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आयी फ्लैश फ्लड के संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर LG मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। NDRF, CRPF, BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूँ।
PM मोदी ने दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा से बात की और स्थिति का जायजा लिया। बचाव और राहत अभियान जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।"
राहुल गांधी ने भी जताया दुख
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,; अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं के लापता होने और मृत्यु की ख़बर बेहद दुःखद है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
बेहद दुःखद
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट किया,''पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर बेहद दुःखद है। कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के चलते कई श्रृद्धालुओं की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी भावपूर्ण शोक संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना स्थल पर फंसे हुए लोगों की रक्षा करें व घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।