मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पहले यह टेररिस्ट हॉटस्पॉट था, आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट है: बारामूला में बोले शाह

बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''पहले यह टेररिस्ट हॉटस्पॉट था आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट है। पहले यहां साल के 6 लाख सैलानी आते थे आज यहा…

पहले यह टेररिस्ट हॉटस्पॉट था, आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट है: बारामूला में बोले शाह
पहले यह टेररिस्ट हॉटस्पॉट था, आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट है: बारामूला में बोले शाह | फ़ोटो: TVL News

बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''पहले यह टेररिस्ट हॉटस्पॉट था आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट है। पहले यहां साल के 6 लाख सैलानी आते थे आज यहां अक्टूबर तक 22 लाख सैलानी आए हैं। इससे कई युवाओं को रोज़गार मिला है|


महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा,'जिन्होंने यहां 70 साल राज किया वे मुझे पाकिस्तान से बात करने की सलाह देते हैं। मेरा स्पष्ट मत है कि मैं पाकिस्तान से बात नहीं करना चाहता। मैं बारामूला, कश्मीर के युवाओं से बात करना चाहता हूं। आज देश के सभी राज्य आगे बढ़ रहे हैं कश्मीर को भी देश के साथ चलना है"|



अमित शाह ने कहा,''गुपकर मॉडल में युवाओं के लिए पत्थर, बंद कॉलेज, बंदूक है और मोदी मॉडल में युवाओं के लिए IIM, IIT, AIIMS, NEET हैं। युवाओं के लिए पढ़ाई-लिखाई है। उन्हें पत्थर नहीं चाहिए। युवाओं के हाथ में से पत्थर लेकर पढ़ाई-लिखाई कराने का कम मोदी जी ने किया है|



गृह मंत्री शाह ने कहा,'जैसे ही चुनाव आयोग का मतदाताओं की सूची बनाने का काम खत्म होगा, पूरी ताकत से चुनाव होंगे। आपके द्वारा चुने गए नुमाइंदा शासन करेंगे। पहले के परिसीमन में 3 परिवार के लोग ही चुनकर आते थे। चुनाव आयोग ने जो परिसीमन किया है उसमें आपके नुमाइंदे ही शासन करेंगे|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।