कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के लोलाब और कुलगाम के डी.एच. पोरा इलाके में इलाके में मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सेना संयुक्त रूप से ऑपरेशन में लगे हैं। कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया| लोलाब इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। कुलगाम के डी.एच. पोरा इलाके में मुठभेड़ एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। अब तक 3 आतंकी ढेर हुए|
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया,''कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में एक गिरफ़्तार आतंकवादी शौकत अहमद शेख के खुलासे पर सेना के साथ संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया जिसमें 2 आतंकी मारा गए। 2-3 आतंकवादियों के फंसे होने की जानकारी है| मारे गए एक आतंकवादी की पहचान एक पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है| 2 मारे गए आतंकवादियों की पहचान श्रीनगर के हारिस शरीफ (लश्कर-ए-तैयबा) और कुलगाम के जाकिर पद्दर (जैश-ए-मोहम्मद) के रूप में हुई है।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया,आज सुबह कुपवाड़ा पुलिस और आर्मी 28R ने मिल कर लोलाब घाटी में एक ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है और 2 से 3 पाकिस्तानी आंतकी छिपे होने की संभावना है। हम ऑपरेशन को मॉनिटर कर रहे हैं|
विजय कुमार ने बताया,''दूसरा एनकाउंटर कुलगाम ज़िले में हुआ है जहां जैश-ए-मोहम्मद के 3 से 5 आतंकवादी छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद SSP कुलगाम ने आर्मी को इसकी सूचना दी और दोनों ने मिल कर क्वार्डन डाला। एनकाउंटर शुरू हो गया है: विजय कुमार, आईजीपी कश्मीर