मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ये दिखाता है कि हमारे रियासत में कितना अमन है, ...सुरक्षा कहां है? : महिला शिक्षिका की हत्या पर फ़ारुख़ अब्दुल्ला

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में मंगलवार को महिला शिक्षिका रजनी बाला की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादियों द्वारा महिला शिक्षिका की हत्या पर नेशनल कॉन…

ये दिखाता है कि हमारे रियासत में कितना अमन है, ...सुरक्षा कहां है? : महिला शिक्षिका की हत्या पर फ़ारुख़ अब्दुल्ला
ये दिखाता है कि हमारे रियासत में कितना अमन है, ...सुरक्षा कहां है? : महिला शिक्षिका की हत्या पर फ़ारुख़ अब्दुल्ला | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में मंगलवार को महिला शिक्षिका रजनी बाला की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।  आतंकवादियों द्वारा महिला शिक्षिका की हत्या पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारुख़ अब्दुल्ला ने कहा,ये दिखाता है कि हमारे रियासत में कितना अमन है। वहां कितने पुलिस वालों को मारा गया, लोगों को मारा गया, मुसलमानों को मारा गया और फिर भी कहते हैं कि वहां अमन है...सुरक्षा कहां है?



फ़ारुख़ अब्दुल्ला ने कहा,''बातों से कुछ नहीं बनता, इन्हें कोई ऐसा रास्ता निकालना होगा जिससे ये लोगों के दिल जीत सकें और हम इस मुसीबत से निकल सकें|




हमें सरकार से इंसाफ चाहिए: परिजन

महिला शिक्षिका रजनी बाला की बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।शिक्षिका रजनी बाला का शव उनके पैतृक स्थान पर पहुंचा। महिला शिक्षिका के एक परिजन ने बताया, "वे मेरी भाभी थी, हमें सरकार से इंसाफ चाहिए और जिन्होंने भी हमला किया उसे सजा दी जाए।"



आतंकी सोचते हैं कि वह सिर्फ़ एक इंसान को मार रहे हैं लेकिन वह एक को नहीं पूरे परिवार को मार देते हैं: मृतका के पति

मृतका रजनी बाला के पति ने बताया,''अपनी पत्नी को उसके स्कूल छोड़कर मैं अपने स्कूल पहुंचा ही था कि मेरी हेडमास्टर के पास कॉल आया और मुझे बताया गया कि मेरी बेटी की तबीयत खराब है और अस्पताल जाना पड़ेगा। हम अस्पताल पहुंचे तब उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी को गोली लगी है। यह घटना स्कूल के बाहर हुई थी|



मृतका के पति ने बताया,'''किसी भी तरह की धमकी नहीं मिली थी और न ही किसी ने हमको इस बारे में बताया। हम कुलगाम में पिछले 13 साल से हैं। वह (आतंकी) सोचते हैं कि वह सिर्फ़ एक इंसान को मार रहे हैं लेकिन वह एक को नहीं पूरे परिवार को मार देते हैं। पूरा परिवार मर जाता है। पता नहीं ऐसा क्यों करते हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।