मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पहलगाम में आईटीबीपी कर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त: रिवरबेड में 'गिरी' 40 सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस, 7 जवानों की मौत, 32 घायल

पहलगाम: जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा) कर्मियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत…

पहलगाम में आईटीबीपी कर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त: रिवरबेड में 'गिरी' 40 सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस, 7 जवानों की मौत, 32 घायल
पहलगाम में आईटीबीपी कर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त: रिवरबेड में 'गिरी' 40 सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस, 7 जवानों की मौत, 32 घायल | फ़ोटो: TVL News

पहलगाम: जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा) कर्मियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई, जबकि 32 जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया| यह हादसा चंदनवाड़ी पहलगाम में हुआ है|



आईटीबीपी के अनुसार ,''बस में चालक समेत कुल 40 लोग सवार थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे| सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे| 37 ITBP और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक बस के ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई|



एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि,''हादसे में 7 जवानों ने जान गंवाई है| घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया| बस पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई| अनंतनाग GMC डॉ. सैयद तारिक ने कहा कि,''अभी करीब 30 मरीज आए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। हम और हमारे सारे डॉक्टर पूरी तरह से तैयार हैं|



पहलगाम दुर्घटना पर ITBP के DG डॉ सुजॉय लाल थाओसेन ने कहा कि,''यह एक बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। इसमें 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको एयर लिफ्ट करके श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा की दुर्घटना किस कारण से हुई है|



 ITBP के PRO विवेक कुमार पांडे ने कहा कि,जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे कि तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया जिससे बस 60 मीटर नीचे रिवरबेड में गिरी। बस में 40 लोग सवार थे जिसमें ITBP के 37 जवान थे। जवानों को अस्पताल ले जाया गया। घटना में 7 जवानों की मृत्यु हुई है| 



विवेक कुमार पांडे ने कहा कि,''ITBP मृत जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देगी। हम लोग स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बस के ब्रेक फेल हुए थे। हमारे जवान अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे|



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,'जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई ITBP कर्मियों की मृत्यु से मुझे काफी दुख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं|



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। अमित शाह ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी और पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक बस की दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थना और संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,'' जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में आईटीबीपी के 39 जवानों से भरी बस के खाई में गिरने की ख़बर बेहद दुःखद है।   मैं घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने और शहीद जवानों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।