मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एलओसी एनकाउंटर में पकड़े गए आतंकी तबारक हुसैन की अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास मुठभेड़ में पकड़े गए आतंकवादी तबारक हुसैन की मौत हो गई।,आतंकवादी तबरक हुसैन पाकिस्तान के कब्जे़ वाले कश्मीर का निवासी है। भारतीय सेना…

एलओसी एनकाउंटर में पकड़े गए आतंकी तबारक हुसैन की अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत
एलओसी एनकाउंटर में पकड़े गए आतंकी तबारक हुसैन की अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास मुठभेड़ में पकड़े गए आतंकवादी तबारक हुसैन की मौत हो गई।,आतंकवादी तबरक हुसैन पाकिस्तान के कब्जे़ वाले कश्मीर का निवासी है। भारतीय सेना के जवानों ने 21 अगस्त को घुसपैठ करने की कोशिश करते समय एलओसी के पास मुठभेड़ में तबरक हुसैन को पकड़ा लिया था|  



उसके बाकी साथी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए थे।मुठभेड़ में गोली लगने के बाद तबारक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया था| घायल तबरक को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया था। आज, शनिवार (03 सितंबर, 2022) को घायल आतंकी तबारक हुसैन की अस्पताल में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से तबारक हुसैन मौत हो गई।




सेना के अधिकारी  ने बताया,'राजौरी के सेना अस्पताल में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से तबारक हुसैन मौत हो गई। POK के फिदायीन आत्मघाती हमलावर तबारक हुसैन को सेना ने 21 अगस्त को राजौरी के नौशेरा में LOC पर घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए पकड़ा था। उसे पैर और कंधे में गोली लगी थी|



पाकिस्तानी सेना के कर्नल ने भारतीय सेना की पोस्ट पर हमला करने के लिए भेजा था 



गौरतलब है कि, 21 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 4-5 आतंकियों ने LoC के पास से घुसपैठ की कोशिश की थी। वे लोग भारतीय पोस्ट पर लगी फेंसिंग को काटने की कोशिश कर रहे थे, तभी जवानों ने उन्हें देख लिया। इसी दौरान भारतीय जवानों की फायरिंग में एक आतंकी घायल हो गया और जिंदा पकड़ा गया। उसके बाकी साथी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए आतंकी का नाम तबरक हुसैन था। हुसैन पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के कोटली में सब्जकोट गांव का रहने वाला था|


उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर


आतंकवादी तबारक हुसैन को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की पोस्ट पर हमला करने के लिए उसे भेजा था और पैसा मुहैया कराया था| आतंकी ने बताया कि उसे 21 अगस्त को एक पोस्ट पर फिदायीन हमला करना था| उसे पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस ने 30 हजार रुपये दिए थे| उसे (4-5 लोगों)  भारत में आत्मघाती हमला करने के लिए भेजा गया था| 


बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।