मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जमशेदपुर पुलिस लाइन में ट्रिपल मर्डर: स्टाफ क्वार्टर में 'मां और बेटी' के साथ मृत मिली लेडी कांस्टेबल, दो दिन तक कमरे में पड़ी रहीं तीनों की लाशें

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है| जमशेदपुर पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिए बने क्वार्टर से महिला पुलिस कॉन्स्टेबल उसकी वर्षीय बेटी और बुजुर्ग मां का शव बरामद हुआ है| पुलि…

जमशेदपुर पुलिस लाइन में ट्रिपल मर्डर: स्टाफ क्वार्टर में 'मां और बेटी' के साथ मृत मिली लेडी कांस्टेबल, दो दिन तक कमरे में पड़ी रहीं तीनों की लाशें
जमशेदपुर पुलिस लाइन में ट्रिपल मर्डर: स्टाफ क्वार्टर में 'मां और बेटी' के साथ मृत मिली लेडी कांस्टेबल, दो दिन तक कमरे में पड़ी रहीं तीनों की लाशें | फ़ोटो: TVL News

जमशेदपुरः  झारखंड के जमशेदपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है| जमशेदपुर पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिए बने क्वार्टर से महिला पुलिस कॉन्स्टेबल उसकी वर्षीय बेटी और बुजुर्ग मां का शव बरामद हुआ है| पुलिस लाइन में एक ही फ्लैट से तीन लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है| पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| मामले में एसएसपी ने हत्या की आशंका जताई है| उन्होंने कहा कि फोरेंसिक की टीम जांच कर रही है|



जमशेदपुर शहर के गोलमुरी में पुलिस लाइन स्थित है", इसमें कर्मचारियों के लिए बने सरकारीआवास में महिला कांस्टेबल सविता रानी हेम्ब्रम, अपनी बेटी गीता हेम्ब्रम और मां लाखिया हेम्ब्रम साथ रहती थी| पिछले दो दिन से सविता रानी हेम्ब्रम ड्यूटी पर नहीं आ रही थी, और न ही किसी ने 2 दिनों से देखा|



जब संदेह हुआ तो पुलिस मौके पर उसके सरकारी आवास पर पहुंची| घर का दरवाजा बाहर से बंद था| पुलिस दरवाजा तोड़कर जब अंदर घुसी तो महिला कांस्टेबल सविता रानी हेम्ब्रम, उसकी मां लाखिया हेम्ब्रम और बेटी गीता हेम्ब्रम के शव पड़े थे|  सूचना पर SSP प्रभात कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पहुंच गए| पुलिस टीमें और फॉरेंसिक टीम शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गईं|



जमशेदपुर के SSP प्रभात कुमार ने बताया कि ,''पुलिस लाइन परिसर के स्टाफ क्वार्टर में 3 लोग मृत पाए गए। शुरुआती जांच में पाया गया कि फ्लैट में एक लेडी कांस्टेबल अपनी मां और बेटी के साथ रहती थी। पिछले 2 दिनों से किसी ने उन्हें नहीं देखा था| घर का दरवाजा बाहर से बंद था। जब उसे खोला गया तो देखा गया कि अंदर तीनों के मृत शरीर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है| प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।