मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जांजगीर-चांपा में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय बच्चे को बचाने के लिए 65 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM ने परिजनों से बात कर ढाढ़स बंधाया

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले के पिहरीद गांव में बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय राहुल को बचाने के लिए 65 घंटे से अधिक समय से अभियान जारी है। DC जितेंद्र शुक्ला ने कहा,;;राहुल दृढ़ निश्चय…

जांजगीर-चांपा में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय बच्चे को बचाने के लिए 65 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM ने परिजनों से बात कर ढाढ़स बंधाया
जांजगीर-चांपा में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय बच्चे को बचाने के लिए 65 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM ने परिजनों से बात कर ढाढ़स बंधाया | फ़ोटो: TVL News

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले के पिहरीद गांव में बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय राहुल को बचाने के लिए 65 घंटे से अधिक समय से अभियान जारी है। DC जितेंद्र शुक्ला ने कहा,;;राहुल दृढ़ निश्चयी लड़का है,वह अपने बचाव में हमारी मदद कर रहा है और वो एक्टिव है। वो सब कुछ खा रहा है उसका यही साहस हमें भी मजबूत बना रहा है। हम एक टनल बना रहे हैं उसमें एक चट्टान आ गई है जिसे तोड़ पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है और उस जगह से राहुल की दूरी 2 मी है|



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्थलगांव से फिर जांजगीर-चांपा कलेक्टर के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को बोरवेल से निकालने के लिए चल रहे रेसक्यू ऑपरेशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य जानकारी ली। राहुल एक बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसा है। 



मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजनों से भी बात की। उन्होंने परिजनों को चिंतित न होने और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजनों से कहा कि धीरज बनाए रखें, राहुल को सुरक्षित वापस निकालने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, पूरा विश्वास है कि राहुल सुरक्षित वापस आएगा।



मुख्यमंत्री ने राहुल के फूफा बजरंग साहू की उपस्थिति में दादी श्याम बाई साहू से बात की। उन्होंने रोबोट के माध्यम से रेस्क्यू करने और अन्य विकल्प भी रेस्क्यू के लिए तैयार रहने की बात कही। मुख्यमंत्री ने रोबोट के संचालक महेश अहीर और उनके पिता से भी बात की।



https://www.thevirallines.net/janjgir-champa-news-chhattisgarh-rescue-operation-underway-to-rescue-child-who-fell-in-borewell-in-pihrid-village 



मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल में बोरवेल में हो रहे रेस्कयू, खुदाई के काम को भी देखा। गुजरात के अमरेली से आए रोबोट संचालक महेश अहीर ने राहत और बचाव के संबंध में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि अभी तक कई डेमो कर चुके है। इसके अलावा 3 रेस्कयू भी किया है। इनके साथ इनके पिताजी ऊका भाई अहीर भी साथ आये है।  मुख्यमंत्री ने भी रोबोट और इसके संचालन की प्रक्रिया वीडियो कॉल से देखी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने भी पिहरीद के घटनाक्रम की जानकारी ली।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।