जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया है । जारी आदेश में कहा गया है कि हवाई यात्रा, रेल यात्रा या सड़क मार्ग से जिले में आने वाले अन्य राज्यों के यात्रियों को 7 दिनों का होम आइसोलेशन अनिवार्य है। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि विभिन्न प्रयोजनों से 72 घंटे के लिए आने वाले यात्रियों पर यह बाध्यता नहीं होगी । किंतु ऐसे लोगों का अनावश्यक भ्रमण एवं मिलना जुलना सख्त वर्जित रहेगा।
दन्तेवाड़ा जिले में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को 7 दिन का होम आइसोलेशन अनिवार्य:DM
कलेक्टर दीपक सोनी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं लोगों के स्वास्थ्यगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि हवाई यात्रा, रेल यात्रा या सड़क मार्ग से जिले में आने वाले अन्य राज्यों के यात्रियों को 7 दिनों का होम आइसोलेशन अनिवार्य है। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि विभिन्न प्रयोजनों से 72 घंटे के लिए आने वाले यात्रियों पर यह बाध्यता नहीं होगी। किंतु ऐसे लोगों का अनावश्यक भ्रमण एवं मिलना-जुलना सख्त वर्जित रहेगा।
मुंगेली कलेक्टर ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेेन्टर एवम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरहागांव का किया औचक निरीक्षण
मुंगेली जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री पी एस एल्मा ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम जरहागांव के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवम प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगाने आए, लोगों की संधारित पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें। 60 वर्ष से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। कलेक्टर श्री एल्मा ने वैक्सीनेशन प्रतीक्षा कक्ष, कार्यालय कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में प्रतिमाह होने वाले संस्थागत प्रसव तथा दवाई संग्रहण कक्ष में दवाईयों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री एल्मा ने सेंटर में बनाए जा रहे आयुष्मान ई-कार्ड की जानकारी ली। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरहागांव प्रभारी डॉ. मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।