जौनपुर: जौनपुर पुलिस ने नाबालिक से बालात्कार के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जौनपुर जिले के थाना सुजानगंज व महराजगंज की संयुक्त टीम द्वारा शादी समारोह के दौरान 9 साल की बच्ची से बालात्कार के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक तंमन्चा 315 बोर एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 7 जून की रात सुजानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आई बारात में आरोपी द्वारा नाबालिग से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। लड़की की हालत बिगड़ती देख आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार,'' 7 जून 2022 को थाना सुजानगंज क्षेत्रान्तर्गत घटित नाबालिग से बालात्कार की घटना के छानबीन के क्रम में आरोपी को थाना ले आया गया, अभियुक्त से हिकमत अमली से पूछताछ के क्रम में जब बलात्कार पीडिता के सहपाठी बच्चो से आमना सामना कराया गया तो बच्चों ने उक्त अभियुक्त को पहचान लिया | गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदास निवासी देवापुर थाना सुजानगंज, जौनपुर के रूप में हुई है|
आरोपी ने पूछताछ में कबूला जुर्म
बच्चों ने बताया कि ,यही पीड़िता को बार बार अपने पास बुला रहा था व कान में कुछ बोल रहा था ,निश्चित ही पीडिता इसी के साथ गयी थी। उक्त बातचीत के बाद अभियुक्त द्वारा अपने जुर्म को कबुल लिया गया|
आरोपी ने बताया कि, कल (7 जून 2022) मेरे से गलती हो गयी| मैने घटना के बाद अपने पहने हुए कपड़ो को सरोज विद्याशंकर डिग्री कालेज बहद ग्राम फरीदाबाद के सामने सुनसान व सरपत लगे हुए जगह में झोला में रख कर छुपाकर रखा हुँ क्योकी उसमें दाग लग गया था । आप मेरे साथ चलिये तो मै वह स्थान दिखा सकता हूँ । इस जानकारी पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को बताये गये स्थान पर ले जाया गया ।
पुलिस के मुताबिक,' जहाँ आरोपी ने अपने कपड़ो का झोला खोजने के लिये जैसे ही सरपत के पास गया तो, वहाँ उसके द्वारा झोले में छुपाकर रखे गये तमन्चे को उसने हाथ मे लेकर पुलिस की तरफ अचानक जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसमे पुलिस टीम झुककर सीखे सिखाये तरीके से बच गयी । पुन: अभियुक्त द्वारा तमंचा लोड कर फायर का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त पर आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें अभियुक्त घायल होकर गिर पड़ा घायल अभियुक्त को तत्काल CHC सुजागनंज ले जाया गया । जहाँ उसे तुरन्त ही सदर अस्पताल जौनपुर के लिये रेफर कर दिया गया । सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक,जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में प्रयागराज से बारात आई हुई थी। उसी दौरान गांव में एक शख्स दुकान के बारे में पूछने लगा। गांव में ही 9 वर्ष की लड़की ने उसे दुकान दिखाने की बात कही। आरोपी द्वारा दुकान से अपने लिए गुटखा और सिगरेट खरीदी गई तो वहीं उसने लड़की को भी बिस्कुट और नमकीन दिलाया। वापस लौटते वक्त सुनसान जगह पर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम। लड़की की हालत खराब होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था।
लड़की की खोजबीन घर वालों ने शुरू की। इसी दौरान घर से 300 मीटर दूर लड़की बरामद हुई। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लड़की को उपचार के लिए सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर।