जौनपुर: जौनपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि''चुनान के दौरान ये बात कही गई थी कि जैसे ही चुनाव खत्म होगा वैसे ही पेट्रोल डीजल से लेकर हर चीज में महंगाई बढ़ेगी। सवाल महंगाई का तो है ही लेकिन जिस तरह से बेरोज़गारी बढ़ रही है हमारे नौजवान और उनका भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है| यादव ने कहा कि,''ये सरकार कोई नई सरकार नहीं है, ये वही सरकार है जो पहले थी। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि कई नौजवान निराश होकर आत्महत्या कर रहे हैं|
बीजेपी से फेयर चुनाव की उम्मीद करना अपने आपको धोखा देना होगा। बैंकों का लगातार ब्याज कम हो रहा है जब से भाजपा सरकार बनी है। कानपुर में लॉकर से गहनों की लूट हो रही है। जो लोग सपा की लाल टोपी पर ना जाने क्या क्या कहते थे, आज खुद टोपी पहने बैठे हैं।
पेट्रोल डीजल के दाम मैने कहा था बढ़ जाएंगे, चुनाव बाद वही हुआ। महंगाई की मार के साथ साथ बेरोजगारी की भी मार पड़ रही है। लोग आत्महत्या कर रहे हैं। पत्रकार साथियों भाजपा राज में आप भी सुरक्षित नहीं है, आप सच्ची खबर चलाएंगे तो ये आपको भी जेल में डाल देंगे। बलिया में यूपी बोर्ड पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया । बच्चे रो रहे हैं, मां रो रही है। उनको नही पता था कि बेटा घर नही लौटेगा। यह बहुत निंदनीय व्यवहार हो रहा है: अखिलेश यादव
मुझे खुशी है उन्होंने लाल टोपी नहीं पहनी आज कोई और टोपी पहन ली, सिद्धांतों पर कैसे खड़े रहेंगे? खाली टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा: अखिलेश यादव