जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना सुजानगंज पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल व दो तमन्चा 02 जिन्दा कारतूस बरामद की गई है|
पुलिस ने बताया,'' 4 शातिर वाहन चोरों को ग्राम एकहुआ तिराहा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर समुचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.राजकुमार पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय निवासी गोविन्ददासपुर थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2.विवेक कुमार गौतम पुत्र तेजबहादुर निवासी वनवीरपुर थाना सुजानंगज जनपद जौनपुर
3.बृजेश कुमार पुत्र इन्दपाल वर्मा ग्राम पृथ्वीगंज बाजार थाना पट्टी जनपद प्रतापगंढ
4. सूरज कुमार गौतम पुत्र रामअजोर ग्राम वंशीपट्टी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ।