मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना दिलीप राय बलवानी की खुली हिस्ट्रीशीट

जौनपुर: जनपद जौनपुर, लखनऊ, उरई में पंजीकृत ठगी के मुकदमें से संबंधित सक्रिय अपराधी दिलीप राय बलवानी की निगरानी हेतु थाना सिकरारा पर हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गयी। दिलीप राय बलवानी पुत्र श्यामब…

यूपी सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना दिलीप राय बलवानी की खुली हिस्ट्रीशीट
यूपी सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना दिलीप राय बलवानी की खुली हिस्ट्रीशीट | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर: जनपद जौनपुर, लखनऊ, उरई में पंजीकृत ठगी के मुकदमें से संबंधित सक्रिय अपराधी दिलीप राय बलवानी की निगरानी हेतु थाना सिकरारा पर हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गयी। दिलीप राय बलवानी पुत्र श्यामबली निवासी ग्राम डमरुआ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर सचिवालय में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का काम करता है|



इनके साथ इनका भाई मंजीत काफी समय से सैकड़ों लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके पैसा लेते हैं जिस लोगों द्वारा पैसा दिया जाता है तथा नौकरी दिलाने का ज्यादा दबाव बनाया जाता है तो फर्जी नियुक्ति पत्र दे देते हैं, इस तरह के काम में कई बार जेल जा चुके हैं, नियुक्ति पत्र मंजीत बनावाता है। 



दिलीप राय बलवानी फोटो एडिट कर बड़े-बड़े लोगों के साथ अपनी फोटो बनाते हैं, जिसे दिखा कर अपना रुतबा तथा लोगों को विश्वास दिलाकर ठगने का काम करते हैं, इनके द्वारा सैकड़ों लोगों के साथ ठगी का काम किया गया है। दिनांक 07.05.2022 को एसटीएफ उत्तर प्रदेश द्वारा दिलीप राय को विभूति खंड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 



दिलीप राय बलवानी एक शातिर अभियुक्त हैं| जिनके विरुद्ध दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं। थानाध्यक्ष सिकरारा द्वारा हिस्ट्रीशीटर की निगरानी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है व जिस जिस थाने में मुकदमा पंजीकृत है रिकार्ड को वहां भेजा जा रहा है ताकि गतिविधि पर वहीं निगाह रखी जा सके। 



नोट: जिसकी हिस्ट्रीशीट खुलती है जीवन भर रहती है। हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त की निगरानी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया जाता है। हिस्ट्रीशीटर को गृह क्षेत्र के थाने में जाकर हाजिरी देनी पड़ती है। ऐसा भी होता है हिस्ट्रीशीटर दूसरे शहर में जाकर रह रहा हो तो उसके रिकार्ड को वहां भेजा जाता है ताकि उसकी गतिविधि पर वहीं निगाह रखी जा सके।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।