झज्जर: Bahadurgarh Industrial factory Gas leak: हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में गैस रिसाव से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 2 मजदूरों की हालत गंभीर है। जिन दो मजदूरों की हालत गंभीर है वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। सभी मृतक और आईसीयू में भर्ती मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
बहादुरगढ़ DC शक्ति सिंह ने बताया, "मजदूर 5 फीट गहरे टैंक को साफ करने के लिए नीचे उतरे थे। आशंका है कि गैस के कारण 4 मजदूरों की मौत हो गई और 2 की हालत गंभीर है।"मामले में हम विस्तार से जांच करेंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे ख़िलाफ कार्रवाई होगी|
एसपी वसीम अकरम ने कहा कि शवों को अस्पताल ले जाया गया है| 4 की मौत हो चुकी है और 2 आईसीयू में हैं। परिवारों से संपर्क किया जा रहा है, शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी|
मरने वालों में उत्तर प्रदेश के शहाजहांपुर जिले के नवाबगंज के मदिरापुर निवासी अजय कुमार पुत्र राम सुमिरन, शहाजहांपुर के नवाबगंज के मदिरापुर निवासी जगतपाल पुत्र बादशाह, उत्तर प्रदेश के तिहार के कपेंधीना निवासी राजबीर पुत्र तेजराम और बाराबंकी जिले के बुढ़ेरा के रोटी निवासी प्रकाश पुत्र मैकू शामिल हैं।
आईसीयू में भर्ती मजदूरों की पहचान शहाजहांपुर जिले के नवाबगंज के मदिरापुर निवासी मयंक पुत्र सेतपाल और नवाबगंज के मदिरापुर निवासी विकास पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई।