मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

झांसी: सपरार डैम में उतराते 'मिले' 3 लड़कियों के शव, हड़कंप

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सपरार बांध से 3 अज्ञात लड़कियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने बॉडी देखी तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस…

झांसी: सपरार डैम में उतराते 'मिले' 3 लड़कियों के शव, हड़कंप
झांसी: सपरार डैम में उतराते 'मिले' 3 लड़कियों के शव, हड़कंप | फ़ोटो: TVL News

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सपरार बांध से 3 अज्ञात लड़कियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने बॉडी देखी तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया| ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को माॅर्चरी में रखवा दिया है। लड़कियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।



यह पूरा मामला झांसी जिले की मऊरानीपुर तहसील का है| शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 को मऊरानीपुर के सपरार डैम में तीन अज्ञात लड़कियों के शव मिले हैं| दरअसल, पहले, बांध में करीब 25 साल की युवती का पानी में उतराता शव मिला। जिसकी सूचना सिंचाई विभाग कुरेचा डैम के कर्मी महेश प्रसाद ने पुल???स को दी।  वहीं आसपास के लोगों को जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। लेकिन तभी इसी डैम में दो और लड़कियों के भी शव उतारते मिले|



सूचना पर झांसी के SSP राजेश एस, मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे|  पुलिस ने तैराकों की मदद से लड़कियों के शव को बाहर निकलवाए| शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शवों को मॉर्चरी में रखवा दिया। आसपास के थानों में मृतका का फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रह हैं।



झांसी के SSP राजेश एस सिंचाई विभाग द्वारा सूचना दी गई कि झांसी में सपरार बांध में 3 महिलाओं के शव बहकर आए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर पोस्टमोर्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।