मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

झांसी के कुरैचा डैम में उतराते 'मिले' तीनों युवतियों के शवों की शिनाख्त: मृतकों में दो सगी बहनें और एक सहेली, बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गई थी; पुलिस ने कहा- वहां क्या घटना घटी इसकी जांच करेंगे

झांसी: उत्??र प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर में सपरार बांध में तीन लड़कियों के शव मिले। लड़कियों में 2 सगी बहनें और एक उनकी सहेली है। तीनों युवतियां शुक्रवार (7 अक्टूबर) को घर से बागेश्वर धाम (मध्य प्रद…

झांसी के कुरैचा डैम में उतराते 'मिले' तीनों युवतियों के शवों की शिनाख्त: मृतकों में दो सगी बहनें और एक सहेली, बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गई थी; पुलिस ने कहा- वहां क्या घटना घटी इसकी जांच करेंगे
झांसी के कुरैचा डैम में उतराते 'मिले' तीनों युवतियों के शवों की शिनाख्त: मृतकों में दो सगी बहनें और एक सहेली, बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गई थी; पुलिस ने कहा- वहां क्या घटना घटी इसकी जांच करेंगे | फ़ोटो: TVL News

झांसी: उत्??र प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर में सपरार बांध में तीन लड़कियों के शव मिले। लड़कियों में 2 सगी बहनें और एक उनकी सहेली है। तीनों युवतियां शुक्रवार (7 अक्टूबर) को घर से बागेश्वर धाम (मध्य प्रदेश) के दर्शन करने के लिए निकली थीं।  शनिवार (8 अक्टूबर) शाम 4 बजे तीनों के शव थाना मऊरानीपुर क्षेत्रांतर्गत कुरैचा डैम से मिले हैं। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ है।

 

मरने वाली तीनों लड़कियों के नाम 28 वर्षीय रीनू पुरवार, 30 वर्षीय रीतू पुरवार और 26 वर्षीय रिंकी है। रीनू - रीतू सगी बहने हैं। रीतू की शादी महोबा में हुई है। दर्शन करने के लिए वो अपने मायके आई हुई थी। रिंकी, रीनू की दोस्त है।



मामले में पुलिस ने रविवार को बताया कि,''यह 7 अक्टूबर की शाम को बागेश्वर धाम के लिए निकली थीं। वहां क्या घटना घटी इसकी जांच करेंगे। पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।



आज रविवार को एक लड़की के परिजन ने बताया, "हमारी बेटी के पास इन दोनों लड़की का फोन आया था जिसके बाद हमारी बेटी बिना कुछ बताए चली गई। यह इसी शुक्रवार को निकली थीं और 8 अक्टूबर को यह घटना हो गई। इनका फोन भी नहीं मिल रहा था।"



रविवार को झांसी के SSP राजेश एस. ने बताया,;तीन युवतियों का शव बहते हुए आया था। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना दी थी। आज सुबह इनकी शिनाख्त हुई है। इनमें से 2 सगी बहन है और तीसरी सहेली है। यह 7 की शाम को बागेश्वर धाम के लिए निकली थीं। वहां क्या घटना घटी इसकी जांच करेंगे। पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है|



झांसी: डैम में उतराते 'मिले' 3 लड़कियों के शव, हड़कंप 


गौरतलब है कि, शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 को मऊरानीपुर के डैम में तीन लड़कियों के शव मिले थे|  पहले, एक युवती का पानी में उतराता शव मिला। जिसकी सूचना सिंचाई विभाग कुरेचा डैम के कर्मी महेश प्रसाद ने पुलिस को दी।  वहीं आसपास के लोगों को जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। लेकिन तभी इसी डैम में दो और लड़कियों के भी शव उतारते मिले|



सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने तैराकों की मदद से लड़कियों के शव को बाहर निकलवाए| शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। पुलिस ने शवों को मॉर्चरी में रखवा दिया था। आसपास के थानों में मृतका का फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रह थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।