झाँसी: पत्नी से परेशान युवक ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिसातखाना के रहने वाले परवेज खान का निकाह 19 नवंबर 2023 को बाहर दतिया गेट में रहने वाली सुमैया सिद्दीकी से हुआ था।
युवक का आरोप है कि 13 माह पहले हुई शादी की पहली विदाई की रात की पत्नी मां-बाप को छोड़कर अलग रहने वाली जिद कर परेशान करती रहीं.
साल भर बाद बेटा हुआ तो लगा कि पत्नी अब समझ जाएगी, लेकिन वह काम पर गया तो पत्नी रुपया व जेबरात के साथ बेटे को लेकर मायके चली गई.
मायके लेने पहुंचा को आने से इंकार दिया और 25 दिसम्बर को पत्नी की बहनों व उसके भाई ने घर आकर न केवल गाली-गलौंज की, बल्कि साले से उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया.
आस-पड़ोस के लोगों के सामने साली व साले उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए.
पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर पत्नी व उसकी दो बहनों व भाई के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए, यह देख सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने परवेज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।