मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

झारखंड : प्रिंस खान गैंग के 6 गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

झारखंड के धनबाद कोयलांचल में क्राइम ऑपरेट कर रहे है. प्रिंस खान गैंग के 6 गुर्गो को SIT की टीम ने गिरफ्तार किया है. एसआईटी ने इनके पास तीन पिस्टल,और 16 कारतूस, एक कार, एक बाइक और सात मोबाइल बरामद किय…

झारखंड : प्रिंस खान गैंग के 6 गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
झारखंड : प्रिंस खान गैंग के 6 गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा | फ़ोटो: TVL News

झारखंड के धनबाद कोयलांचल में क्राइम ऑपरेट कर रहे है. प्रिंस खान गैंग के 6 गुर्गो को SIT की टीम ने गिरफ्तार किया है. एसआईटी ने इनके पास  तीन पिस्टल,और  16 कारतूस, एक कार, एक बाइक और सात मोबाइल बरामद किया है. गुर्गो ने गैंगस्टर प्रिंस खान के कई ऐसे  राज उगले है.


 गैंगस्टर पिछले 3 साल से दुबई में छुपकर बैठा है. झारखंड पुलिस के आग्रह पर उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. दुबई में बैठकर धनबाद कोयलांचल में क्राइम का सबसे बड़े नेटवर्क चला रहा है. झारखंड पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम ने गैंगस्टर प्रिंस खान के छह गुर्गों को गिरफ्तार किया है.


 गिरफ्तारी के बाद धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रिंस गिरोह के छह सदस्यों की गिरफ्तारी से कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा हुआ है. एसआईटी ने इन्हे धनबाद के केंदुआडीह, कतरास और धनबाद बस स्टैंड के पास छापेमारी कर अरेस्ट किया है।


ये सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. अपराधियों में गणेश गुप्ता, सागर कुमार मल्लाह उर्फ बिट्टू, राजेश कुमार बधावन, अजय कुमार सिंह, प्रियेश सिंह और करण सिंह शामिल हैं. इन अपराधियों में गणेश गुप्ता प्रिंस खान का सबसे खास है.


 वह प्रिंस खान के इशारे पर गिरोह के बाकी सदस्यों को बताता था कि किस व्यक्ति से रंगदारी वसूलनी है और कहां फायरिंग करनी है. गणेश हथियारों का भी इंतजाम करता था. अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसके विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी व फायरिंग समेत विभिन्न धाराओं में 13 से अधिक

मामले दर्ज हैं और यह जेल भी जा चुका है. इसके साथ गिरफ्तार अन्य अपराधियों पर पहले से ही विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं.


 अभी तक मिली जानकारी के अनुसार करण सिंह को छोड़कर बाकी सभी पहले भी जेल जा चुके हैं. अपराधियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर को बरवाअड्डा थाना अंतर्गत कुर्मीडीह में सीमेंट व्यवसायी चेतन महतो पर फायरिंग, 2 दिसंबर को तेतुलमारी थाना अंतर्गत रेलवे साइडिंग में फायरिंग तथा 19 दिसंबर को बलियापुर थाना अंतर्गत मार्शलिंग यार्ड में काम कर रहे मजदूर गोली मारने की वारदात में शामिल थे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।