मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस अधिकारी ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; क्राइम ब्रांच को जांच के निर्देश

झारसुगुड़ा: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। गोली उनके सीने में लगी है| घटना…

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस अधिकारी ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; क्राइम ब्रांच को जांच के निर्देश
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस अधिकारी ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; क्राइम ब्रांच को जांच के निर्देश | फ़ोटो: TVL News

झारसुगुड़ा: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। गोली उनके सीने में लगी है| घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है| ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की कड़ी निंदा की| उन्होंने क्राइम ब्रांच को हमले की जांच करने का निर्देश दिया है।



राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास से मिलने भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल पहुंचे। नवीन पटनायक ने नबा दास के बेटे को सांत्वना दी। नबा दास को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई थी। उनका भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।



ओडिशा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि “सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री नाबा किशोर दास पर गोली चला दी| घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है|” स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया| उन्होंने कहा कि एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है|



एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे| पुलिस के मुताबिक,मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में ‘बेहतर इलाज' के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई|



ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि,''मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है|


चश्मदीद एडवोकेट राम मोहन राव ने कहा कि, वे जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की है। गोली सीने में लगी है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।