मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जोधपुर: गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, 16 घायल , सीएम गहलोत ने जताया दुख

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके में शनिवार,08 अक्टूबर को गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत और 16 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है | स…

जोधपुर: गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, 16 घायल , सीएम गहलोत ने जताया दुख
जोधपुर: गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, 16 घायल , सीएम गहलोत ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

जोधपुर:   राजस्थान के जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके में शनिवार,08 अक्टूबर को गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत और 16 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है | सीएम अशोक गहलोत ने प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं|



कीर्ति नगर के मंगरा पूंजला इलाके के कॉलोनी में शनिवार दोपहर गैस के तीन-चार सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और 16 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ,मकान में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हुआ था| जिससे गैस सिलेंडर हो गया|  आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई हैं| हादसे में मरने वालों की पहचान नीकू (12), विक्की (15), सुरेश (45) और कोमल (13) के रूप में हुई|



जोधपुर डीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया ,''सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और मुख्यमंत्री ने मुझसे घटना की पूरी जानकारी ली है। घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं की जाएगी। हादसे की गहन जांच की जाएगी|



राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि  जोधपुर में मगरा पूंजला एरिया के कीर्ति नगर में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की जानकारी बेहद दुखद है। स्थानीय प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।



शोक गहलोत ने कहा कि,''इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।