जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में सोमवार 02 मई, 2022 को झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हुए मामले में अब तक 211 से ज्यादा लोगों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।'जबकि 23 मामले दर्ज किए गए हैं| जोधपुर पुलिस ने कहा' हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस अब तक 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जोधपुर के ADG संजय अग्रवाल जोधपुर ने शुक्रवार को बताया,''हिंसा में कल रात तक 211 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 22-23 मुकदमे दर्ज़ हुए हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह पर यकीन न करें। रात में छोटी-मोटी घटना हुई थी। कर्फ्यू में आगे ढील आज की स्थिति का जायज़ा लेकर दी जाएगी|
वही,'' प्रताप नगर के थानाधिकारी सोमकरण ने शुक्रवार को बताया,'''पुलिस थाना प्रताप नगर क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। रात को सघन गश्त की जा रही थी, चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 5 संदिग्धों ने पुलिस को देखकर गाड़ी को भगाया। पुलिस को गाड़ी की चेकिंग में एक पिस्तौल बरामद हुई। सभी को गिरफ़्तार किया गया है|
जोधपुर ज़िला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार को कहा था,'',''जो शांति और सद्भाव का माहौल हमेशा से जोधपुर में लोगों ने बनाया हैं, वह हमेशा से बना रहें। इसके लिए जनता पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। आज हमने प्रमुख प्रभावित क्षेत्रों में 'फ्लैग मार्च' निकाला है|