मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

टाइम ऑडियो की भोजपुरी सहित चार भाषाओं में 'जोगी रे जोगी'

बनारस में फिल्माया गया भोजपुरी का सबसे महंगा भजन " "जोगी रे जोगी "मनोरंजन जगत की प्रख्यात कंपनी टाइम ऑडियो ने फ़िल्म जगत के साथ साथ अब भोजपुरी संगीत जगत में भी कदम रख दिया है और इसकी शुरुआत उन्होंने क…

टाइम ऑडियो की भोजपुरी सहित चार भाषाओं में 'जोगी रे जोगी'
टाइम ऑडियो की भोजपुरी सहित चार भाषाओं में 'जोगी रे जोगी' | फ़ोटो: TVL News

बनारस में फिल्माया गया भोजपुरी का सबसे महंगा भजन " "जोगी रे जोगी "



मनोरंजन जगत की प्रख्यात कंपनी टाइम ऑडियो ने फ़िल्म जगत के साथ साथ अब भोजपुरी  संगीत जगत में भी कदम रख दिया है और इसकी शुरुआत उन्होंने की है एक भक्तिमय गीत "जोगी रे जोगी" से । "जोगी रे जोगी " दुनिया का पहला ऐसा भक्ति गीत है जो एक साथ चार भाषा मे रिलीज होगी । इस गीत की शूटिंग भव्य तरीके से आध्यात्मिक नगरी काशी के विभिन्न घाट व खूबसूरत लोकेशन पर की गई है ।  " और "जोगी रे जोगी " का निर्माण टाइम ऑडियो के बैनर तले प्रवीण शाह , सगुन बाघ , विरल शाह और जीत बाघ ने किया है ।  "जोगी रे जोगी " को निर्देशित किया है "आर आर आर" और "बाहुबली " जैसी फिल्मों के कोरियोग्राफर शंकर ने । इस गीत की खासियत है कि इसे हिंदी , भोजपुरी , मराठी और बंगला इन चार भाषा में फिल्माया गया है और यह दुनिया का पहला भक्ति गीत है जो एक साथ चार भाषाओं में शूट और रिलीज किया जा रहा है ।  


इसके संगीतकार है कुमारजीत सरकार । हिंदी और बंगला में इसे गाया है खुद कुमारजीत सरकार ने और वे बंगला भाषा के वीडियो में गीत पर परफॉर्म करते भी नजर आएंगे । बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने कलाकार रजत बेदी हिंदी गाने में जोगी की भूमिका में दिख रहे हैं । मराठी में इसे गाया है अतुल काले ने जो कि इस गीत में नजर भी आये हैं और भोजपुरी में इसे लिखा है प्यारे लाल कवि ने और इसे फिल्माया गया है बताशा चाचा मनोज टाइगर पर ।



आपको बता दें कि 1982 में स्थापित टाइम ग्रुप मनोरंजन उत्कृष्टता की एक समृद्ध विरासत है जिनके पास हीरो, जोड़ी नंबर 1, कुरुक्षेत्र, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, विजयपथ जुआरी, खिलाड़ी 420, कृष्णा जैसी काफी फिल्मों का एक बड़ी लाइब्रेरी है । टाइम ग्रुप वर्तमान में फिल्मों और संगीत के अधिग्रहण, उत्पादन, वितरण और प्रदर्शनी के कारोबार में शामिल है। 2022 में टाइम ग्रुप 3 वेबसीरीज के साथ 10 फीचर फिल्मों का निर्माण कर रहा है और अपने स्वयं के कलाकार और कास्टिंग नेटवर्क विकसित करने के साथ-साथ भारत में सबसे बड़े वर्चुअल प्रोडक्शन स्टूडियो में से एक खोल रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।