मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

शिल्पी राज के साथ सपना चौहान ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ लोकगीत 'कबाड़ी वाला के'

अनगिनत भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर कर अभिनेत्री सपना चौहान सबका दिल जीतती रहती हैं। उनके किरदार और नृत्य की हर कोई सराहना करता है। वह फिल्मों के अलावा कभी-कभी भोजपुरी अल्बम के वीडियो…

शिल्पी राज के साथ सपना चौहान ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ लोकगीत 'कबाड़ी वाला के'
शिल्पी राज के साथ सपना चौहान ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ लोकगीत 'कबाड़ी वाला के' | फ़ोटो: TVL News

अनगिनत भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर कर अभिनेत्री सपना चौहान सबका दिल जीतती रहती हैं। उनके किरदार और नृत्य की हर कोई सराहना करता है। वह फिल्मों के अलावा कभी-कभी भोजपुरी अल्बम के वीडियो सॉन्ग में भी अपने अदाकारी का जलवा बिखेरते हुए नजर आती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सपना चौहान के खूबसूरत अदाकारी से भरपूर भोजपुरी गाना 'कबाड़ी वाला के' ऑडियंस के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अपने मधुर आवाज से श्रोताओं पर जादू चलाने वाली सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। यह गाना देखने और सुनने में बहुत ही प्यारा लग रहा है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है।

इस गाने की वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस सपना चौहान एक घरेलू महिला के लुक में बहुत सुंदर लग रही हैं, लेकिन उसका हसबैंड कहीं और टाइम पास करता रहता है और घर पर रोज देर से आता है। इस पर वह अपने हसबैंड से नोकझोंक करती है और उसे अपना दिल कबाड़ी वाले को बेचने को कहती है। वह अपने पति से कह रही है कि...

'रोजे रोजे लेटे से तू आवेला पिया, नाही सेजिया प बोले बतियावेला पिया, ना कवनो काम के ना बला के त दिल बेच कबाड़ी वाला के, सोन पपड़ी लिया के खाईब हो, दिल बेच कबाड़ी वाला के...'




इस गाने को लेकर एक्ट्रेस सपना चौहान ने कहा कि 'यह लोकगीत मस्ती से भरपूर है, जिसमें भरपूर मस्ती दिख रही है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया लोकगीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ!'

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि 'मेरी आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है। इस गाने को गाते समय बहुत आनंद आया था। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'कबाड़ी वाला के' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने में अदाकारा सपना चौहान ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार कान्हा सिंह ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय अनंजय रघुराज, पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। वॉइस नूर आलम बादशाह ने दिया है। मिक्स मास्टर बॉम्बे साउंड फैक्ट्री में किया गया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 5 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।