कन्नौज: कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही स्कूल की मैजिक गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। हालांकि चालक ने सभी स्कूली बच्चों को सकुशल वाहन से बाहर निकाल लिया। हादसे के वक्त गाड़ी में 1 दर्जन बच्चे सवार थे। ये सभी बच्चे छिबरामऊ कोतवाली के प्रेमपुर चौकी के अंतर्गत स्थित मैथ माइंड पब्लिक में पढ़ते थे|
स्कूल की मैजिक करीब 15 से 20 छात्रों को छुट्टी के बाद छोड़ने घर जा रही थी|जैसे ही मैजिक सिंहपुर-माधवपुर नगर के बीच स्थित चौराहा पर पहुंची| इसी दौरान मैजिक में लगे सिलेंडर का पाइप लीकेज होने लगा| इस वजह से शॉर्ट सर्किट से मैजिक में आग लग गई|
आग की लपटों के बीच ड्राइवर ने मैजिक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. देखते ही देखते मैजिक में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. साथ ही मैजिक के ड्राइवर रिंकू ने आनन-फानन में सभी छात्रों को समय रहते गाड़ी से बाहर निकाल लिया|
थोड़ी ही देर में मैजिक आग के गोला में तब्दील हो गई| गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया| आग की लपटों को मैजिक से उठता देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए| ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया|
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम बाबू ने कहा है,''10-11 बच्चों को लेकर जा रही एक वैन में तार स्पार्किंग होने के कारण आग लग गई। चालक ने आग लगने से पहले ही बच्चों को नीचे उतार दिया था... चेकिंग के दौरान जो भी वाहन मानक के विपरीत पाए जाएंगे उन्हें बंद करने की कार्रवाई की जाएगी|