कन्नौज: कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,'' पहले और दूसरे चरण के मतदान में ही सपा और सपा के गठबंधन ने शतक लगा लिया है और अगर कन्नौज और तीसरे चरण में अपने लोगों का समर्थन मिला तो बीजेपी इतना पीछे छूट जाएगी कि तीसरे चरण से लेकर सातवें चरण तक इनके बूथों में कोई दिखेगा नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि,''BJP धोखेबाज और झूठे हैं| बीजेपी हमें बदनाम करना चाहते हैं क्योंकि हम लोग काम करने वाले हैं और समाज में खुशहाली लाने वाले हैं|
अखिलेश यादव ने कहा कि,'''एक वर्दी उतारकर भी कन्नौज में आ गए हैं जिन्होंने जिंदगी भर लूटा। बताओ उन्होंने उत्तर प्रदेश में अन्याय किया कि नहीं किया? जाति के आधार पर अन्याय हुआ है कि नहीं हुआ है? यह जो वर्दी उतार कर आए हैं इनका नशा उतारकर भेजना।
अखिलेश यादव ने कहा कि,'' प्रधानमंत्री जी अपने जीवन में ऐसी सड़क नहीं बना पाए जैसी समाजवादियों ने कन्नौज में बनाई। जब प्रधानमंत्री नहीं बना पाए तो बाबा मुख्यमंत्री क्या बनाएंगे?
अखिलेश यादव ने कहा कि,'''कन्नौज के कारोबार को बीजेपी बदनाम कर रही है| जो पैसा दीवारों में निकला वह हमारी पार्टी से नहीं था। हमारी पार्टी के तो पम्मी जैन है। इन??े घर पर इनकम टैक्स की टीम कितने दिन तक रही। लेकिन कुछ नहीं निकाल पाए। और जब छापा पड़ा था कानपुर वाले के यहां, कितना रुपया निकला, हमको और आपको बदनाम कर दिया।
इससे पहले औरैया में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''जिस मंत्री पुत्र ने गाड़ी से किसानों को कुचला था उसे जमानत मिल गई, जो पैरवी सरकार को करनी चाहिए थी वो नहीं हुई। सरकार बनने वाली है ऐसी पैरवी होगी कि जिसने किसानों की जान ली वो तो जेल जाएंगे ही उनके पालने-पोसने वालों को भी जेल भेजने का काम होगा|