मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर न्यूज़ :सहायक डाकपाल से मारपीट व रिवाल्वर लहराना पड़ा भारी,

सहायक डाकपाल से मारपीट व रिवाल्वर लहराना भारी पड़ी। आशुतोष पाठक का असलहा लाइसेंस जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरस्त कर दिया।असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पीड़ित सहायक डाक…

कानपुर न्यूज़ :सहायक डाकपाल से मारपीट व रिवाल्वर लहराना पड़ा भारी,
कानपुर न्यूज़ :सहायक डाकपाल से मारपीट व रिवाल्वर लहराना पड़ा भारी, | फ़ोटो: TVL News


सहायक डाकपाल से मारपीट व रिवाल्वर लहराना भारी पड़ी। आशुतोष पाठक का असलहा लाइसेंस जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरस्त कर दिया।


असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पीड़ित सहायक डाकपाल की दर्ज कराई गई


रिपोर्ट के आधार पर चकेरी पुलिस ने निरस्तीकरण की आख्या भेजी थी। उसी आधार पर जिलाधिकारी ने निर्णय सुनाया।


मूलरूप से बलिया के बासडीह तहसील के खरौनी ग्राम निवासी सैनिक विहार सनिगवां के विशाल कुमार गुप्ता सहायक डाकपाल हैं।


जुलाई 2022 में वह सरकारी काम से जा रहे थे। तभी चकेरी के सनिगवां भाभानगर निवासी आशुतोष पाठक ने सरकारी काम में बाधा डालने के साथ मारपीट की।


रिवाल्वर लहराकर धमकी दी और दौड़ा लिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट चकेरी थाने में दर्ज कराई गई थी।


मामले में चकेरी पुलिस ने रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। पहले नोटिस जारी कर दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की गई।


आरोपी पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं, यह बात जांच में सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त कर शस्त्र जमा कराने के आदेश दिए हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।