सराफा कारोबारियों के अनुसार जल्दी ही कीमतें 90 हजार से ऊपर निकलकर साल के अंत तक एक लाख तक पहुंच सकती हैं।
मौजूदा तेजी को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के नया टैरिफ लगाने की घोषणा का प्रभाव माना जा रहा है। टैरिफ वार नहीं रुका तो सोने के दाम और तेजी से ऊपर चढ़ेंगे।
सोने की चाल पर नजर डालें तो साफ है कि इसे खरीदने और निवेश में हमेशा ही समझदारी है। 15 दिन पहले 82 हजार रुपये 10 ग्राम वाला सोना अब 88 हजार पर है।
अगर एक साल पहले सोना खरीदा है तो 18 प्रतिशत से ज्यादा फायदा दे चुका है। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री रामकिशोर मिश्र ने बताया कि ट्रंप के नया टैरिफ लगाने की घोषणा,
घरेलू बाजार में मांग बढ़ने और सहालग सीज़न के कारण सोने के दाम बढ़ रहे हैं। लोग जोखिमपूर्ण संपत्तियों से पैसा निकलकर सोने में निवेश कर रहे हैं।
आभूषण कारोबारी श्रेयांश कपूर का अनुमान है कि वह दिन दूर नहीं जब सोना एक लाख की कीमत पार कर लेगा।
सोने की कीमतों में भारी उछाल के चलते बाजार में लाइटवेट डिजाइनर ज्वैलरी की मांग काफी बढ़ गई है।
10 ग्राम का सेट (हार, टॉप्स और अंगूठी ) मिल जाएगा। बड़े पैमाने पर लोग पुरानी, पुश्तैनी, ठोस ज्वैलरी बेचकर लाइटवेट आभूषण खरीद रहे हैं।