मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर: शहरभर में लूटपाट से आतंक मचाने वाले 6 शातिर दबोचे

● थाना पनकी, काकादेव समेत अलग-अलग थानाक्षेत्रों में कर चुके वारदात●वारदातों की इतनी लंबी फेहरिस्त की अभियुक्तो को भी याद नहीं ●पनकी में युवती की पर्स छीनने के दौरान वह बाइक से घिसट गई थी दूरतक●युवती…

कानपुर: शहरभर में लूटपाट से आतंक मचाने वाले 6 शातिर दबोचे
कानपुर: शहरभर में लूटपाट से आतंक मचाने वाले 6 शातिर दबोचे | फ़ोटो: TVL News

थाना पनकी, काकादेव समेत अलग-अलग थानाक्षेत्रों में कर चुके वारदात

वारदातों की इतनी लंबी फेहरिस्त की अभियुक्तो को भी याद नहीं 

पनकी में युवती की पर्स छीनने के दौरान वह बाइक से घिसट गई थी दूरतक

युवती का पर्स मोबाइल व अन्य घटनाओँ का माल बरामद 

● घटनाओँ के खुलासे के लिए डीसीपी वेस्ट ने लगाई थी स्पेशल टीम



कानपुर:  शहर भर में लूट और छिनेती की वारदातें करके आतंक फैलाने वाले एक गैंग को वेस्ट जोन की स्वाट टीम ने दबोच लिया। लंबे समय से पुलिस के राडार पर चल रहे गैंग को दबोचने के लिए डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति ने अपनी स्पेशल टीम लगाई थी। टीम ने गैंग के छह सदस्यों को लूट के माल समेत दबोच लिया है। 



थाना पनकी क्षेत्र में 29 दिसम्बर को ट्यूशन पढ़ाकर वापस आ रही युवती से पर्स व मोबाईल लूट करने वाले व शहर मे विभिन्न जगहो पर मोबाईल लूट/चोरी की घटना करने वाले बदमाश 29 मार्च की रात लुटे सामान को बेचने जाने की फिराक में है।सटीक सूचना पर अर्मापुर नहर पट्टी पनकी फेक्टरी एरिया को जाने वाले कच्चे रास्ते पर टीम ने घेरा बंदी कर ली। 



टीम को वहाँ खड़े 7 व्यक्ति व तीन मोटर साइकिलें दिखाई दिए। टीम ने 20.45 बजे दबिश दी तो 6 व्यक्तिों को मय दो अदद मोटर साइकिल के पकड़ लिया व एक व्यक्ति एक मोटरसाइकल से भागने मे सफल रहा। 



अभियुक्तो की पहचान ईशान द्विवेदी पुत्र अतुल कुमार दिवेदी निवासी एफ ब्लाक पनकी थाना पनकी, मानश ठाकुर पुत्र स्व0 अजय सिंह निवासी एफ ब्लाक सुन्दर नगर पनकी थाना पनकी कानपुर नगर, गोविन्द सोनी पुत्र श्रीवरन सोनी निवासी पनकी कटरा थाना पनकी कानपुर नगर, राज पुत्र सूरज बहादुर सिंह निवासी दर्शनपुरवा थाना फजलगंज कानपुर नगर हाल पता दबौली थाना गोविन्द नगर जिला कानपुर नगर , रवि कश्यप पुत्र कमलेश कश्यप निवासी मलगांव थाना रसुलाबाद कानपुर देहात हाल पता म0न0 234 गुजैनी गोविन्द नगर थाना गोविन्द नगर, रहमान उर्फ लाला पुत्र मौहम्मद समीम निवासी काशीराम कालोनी थाना पनकी कानपुर नगर के रूप में हुई|



भागे हुये व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।  फरार अभियुक्त की पहचान चन्दन यादव पुत्र केलाश सिंह यादव निवासी गुजैनी उद्दयोग नगर कानपुर नगर 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।