मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जूही में गरजा बुल्डोजर: ढहा अतिक्रमण, 101 करोड़ रुपये है मुक्त कराई जमीन की कीमत; 9 थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात

●7 घंटे चले अतिक्रमण अभियान में लगी 7 जेसीबी ● विरोध की आशंका के चलते 9 थानों की पुलिस फोर्स रही तैनातकनपुर: अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाने के लिये प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बुधवार को कमिश्नरेट पु…

जूही में गरजा बुल्डोजर: ढहा अतिक्रमण, 101 करोड़ रुपये है मुक्त कराई जमीन की कीमत; 9 थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात
जूही में गरजा बुल्डोजर: ढहा अतिक्रमण, 101 करोड़ रुपये है मुक्त कराई जमीन की कीमत; 9 थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात | फ़ोटो: TVL News

●7 घंटे चले अतिक्रमण अभियान में लगी 7 जेसीबी 

● विरोध की आशंका के चलते 9 थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात


कनपुर:  अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाने के लिये प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बुधवार को कमिश्नरेट पुलिस ने अतिक्रमणरोधी अभियान चला दिया। सात घंटे तक चले अभियान में 101 करोड़ रुपये कीमत की सिंचाई विभाग की जमीन को खाली कराया। इस दौरान विरोध न हो इसके लिये 9 थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही।



बुधवार सुबह थाना जूही स्थित मिलिट्री कैंप चौकी के पीछे ट्रांसपोर्ट नगर की जूही कैनाल रोड पर राजकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में 40 साल पहले जूही नहरिया को पाटकर किये गये कब्जों को हटाया गया। 



अभियान में 100 से अधिक मकान एवं व्यवसायिक केंद्रों को सहायक पुलिस आयुक्त बाबू पुरवा आलोक कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जूही ,प्रभारी निरीक्षक बाबू पुरवा ,प्रभारी निरीक्षक किदवई नगर ,वरिष्ठ उप निरीक्षक नजीराबाद, प्रभारी निरीक्षक अरमापुर, फजलगंज, गोविंद नगर,नौबस्ता एवं बर्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया गया। 



अभियान में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के लिए चयनित राजकीय भूमि से नगर निगम कानपुर, केस्को, केडीए एवं यूपीएमआरसी की टीमों से समन्वय बनाकर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। 



अतिक्रमण से मुक्त कराई गई राजकीय भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹101 करोड़ के आसपास है। मुख्य सड़क के दोनों तरफ लगभग 1 किलोमीटर दूर तक साफ कराई गई है जिसमें व्यवसायिक केंद्र एवं मकान बने थे। जूही नहर निकली थी जिसको पाट कर लोगों ने मकान एवं व्यवसायिक केंद्र स्थापित कर लिए थे। इसी कारण यह पूरी की पूरी कॉलोनी ही अतिक्रमण करके बनाई गई एवं अवैध थी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।