कानपुर: कानपुर नगर कमिश्ररेट के बिधनु थाना क्षेत्र के अटवा मिर्जापुर गांव में रणधीर नाम के युवक ने धारदार हथियार से 22 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या कर दी। युवक ने घटना को अंजाम उस उस दिया जब लड़की घर के बाहर जानवरों को चारा डालने गई थी| आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि लड़की का शव जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा है। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही तत्काल बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद पुलिस उपायुक्त दक्षिण प्रमोद कुमार, एडीसीपी अंकिता शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर भी पहुंचे। वहीँ गांव वालों ने आरोपी रणधीर को पकड़कर को सौंप दिया| पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। जहां उससे पूछताछ जारी है। घटनास्थल पर एतियतन भारी पुलिसबल तैनात है।
मृतक के पिता कदम यादव के मुताबिक, उनकी बेटी सीमा मंगलवार सुबह घर के बाहर बंधे जानवरों को चारा डाल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले रणधीर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी की गला रेतकर हत्या की| परिजनों ने ही पुलिस को फोनकर घटना की सूचना दी।
कानपुर डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि,'' अटवा मिर्जापुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा एक युवती की हत्या कर दी गई| जो मुल्जिम था उसे गांव वालों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्रमोद कुमार ने बताया कि जो भी इस घटना शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|