कानपुर: टेक्नोलाजी को धता बताते हुए हजारों रुपये एटीएम से निकालने वाले अभियुक्त को क्राइम ब्रांच और नौबस्ता पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से 10 बैंकों के 47 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच युवक व उसके साथियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। अब तक हुई जांच में हजारों रुपये के फ्राड की बात सामने आई है।
मंगलवार को क्राइम ब्रांच व थाना नौबस्ता की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार सिंह निवासी गिरधरपुर थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात को नौबस्ता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सनील एटीएम की मशीन से पैसे निकलते ही मशीन का सटर बन्द कर देता था। जिससे ट्रांजेक्सन डिक्लाइन हो जाता था। फिर कस्टमर केयर पर शिकायत करके 7 दिन मे बैंक से पैसे वपस करा लेता था। इस प्रकार से अभियुक्त एक ट्रांजेक्शन पर दो बार पैसे लेकर हजारो रुपये का फ्रॉड कर चुका है। पुलिस द्वारा थाना नौबस्ता में मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी: 11 अदद एसबीआई एटीएम कार्ड , 10 अदद एचडीएफसी एटीएम कार्ड, 8 अदद बैंक ऑफ इण्डिया एटीएम कार्ड , 7 अदद एक्सिस बैंक एटीएम कार्ड , 5 अदद पेटीएम कार्ड , 2 अदद युनियन बैंक एटीएम कार्ड, 1 अदद आईडीबीआई बैंक एटीएम कार्ड , 1 अदद सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया एटीएम कार्ड , 1 अदद आईसीआईसीआई बैंक एटीएम कार्ड 1और 1 अदद सिल्वर रंग का ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ|