➤गैंग के पांच सदस्य थाना पनकी और एसओजी ने पकड़े
➤पकड़?? गये लुटेरों के पास लूट में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद
➤थाना कल्याणपुर में लूटे गये दो मोबाइल फोन भी मिले
कानपुर: तेज रफ्तार बाइक से आपके कीमती मोबाइल फोन को लेकर हवा हो जाने वाले लुटेरों का बाइकर्स गैंग थाना पनकी पुलिस और एसओजी ने धर दबोचे। पकड़े गये पांचों अभियुक्त उम्र में काफी कम हैं। शौक पूरा करने के लिये अपराध की राह पर चल निकले इन शातिरों के पूरे नेटवर्क की खोजबीन करने में पुलिस जुटी हुई है। वारदातों में जिन दो पहियावाहनों का प्रयोग किया जाता था वह भी पुलिस ने बरामद कर लिये हैं।
दिनांक 09.02.2023 समय 14.10 बजे विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट करने वाले अभियुक्तों को मय लूट के मोबाइल व तमन्चा कारतूस व दो अदद मोटर साइकिल के साथ पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान अभय यादव पुत्र शिवनारायण नि0- एलआईजी 844/6 सी ब्लाक पनकी, संदीप कुमार गौतम पुत्र रामबाबू नि0- 58 नौरैया खेडा थाना गोविन्द नगर, सुमित कुमार पुत्र रामकिशन नि0- 57 नौरैया खेडा थान गोविन्द नगर, बंशी उर्फ भूपेन्द्र बंसल पुत्र बाबू लाल बंशल नि0- अंजनी पार्क के पास कच्ची मडैया एमआईजी पनकी, शिवा सरोज पुत्र राजू नि0 - 112 ई ब्लाक बरगदिया पुरवा थाना पनकी के रूप में हुई। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग सूनसान जगह पर जनता के आने जाने वाले व्यक्तियों से झपटटा मारकर मोबाइल छीन लेते हैं।
अभियुक्तों ने बताया इस प्रकार की कई लूट की घटनाएं हम लोग भाटिया तिराहे के पास, कालपी रोड से, दादानगर, अर्मापुर स्टेट के सामने, विजय नगर चौराहा से अर्मापुर नहरिया के बीच, आवास विकास कल्यानपुर के पास, गोवा गार्डन आई आई टी के पास आदि भिन्न भिन्न जगह से भिन्न भिन्न तारीखों में लूट की घटनायें कर चुके हैं तथा मोबाइलों को अज्ञात लोगों को सस्ते दामों पर बेंचकर अपना व अपनी गर्लफ्रेन्डों का शौक पूरा करते है।
अभियुक्तगण में से एक अभियुक्त अभय यादव के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व सभी अभियुक्तगणों से लूटे गये 9 अदद मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के व लूट की घटनाओं में प्रयोग होने वाली दो मोटर साइकिल बरामद हुई है। उपरोक्त लूटे गये मोबाइलों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर दो मोबाइल फोन के लूटे जाने के सम्बन्ध में थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 47/2023 धारा 392 भादवि व मु0अ0सं0 49/2023 धारा 392 भादवि, 184 एमवी एक्ट पंजीकृत है। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 411 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अभय यादव पुत्र शिवनारायण नि0- एलआईजी 844/6 सी ब्लाक पनकी, थाना पनकी कमिश्नरेट कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष जो स्टूडेन्ट है तथा इनके पिता ई रिक्शा चलाते है।
2. संदीप कुमार गौतम पुत्र रामबाबू नि0- 58 नौरैया खेडा थाना गोविन्द नगर, कमिश्नरेट कानपुर नगर उम्र 19 वर्ष जो सिलाई मशीन का कार्य करता है तथा इसके पिता आटो रिपेयरिंग का कार्य करते हैं।
3. सुमित कुमार पुत्र रामकिशन नि0- 57 नौरैया खेडा थान गोविन्द नगर, कमिश्नरेट कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष जो कानपुर प्लास्टिक लिमिटेड में काम करता है तथा इसके पिता फर्टिलाइजर फैक्ट्री में काम करते है।
4. बंशी उर्फ भूपेन्द्र बंसल पुत्र बाबू लाल बंशल नि0- अंजनी पार्क के पास कच्ची मडैया एमआईजी पनकी, कानपुर उम्र 18 वर्ष जो पनकी पडाव में लोहा तखत की फन्टी बनाता है जिनके पिता ई रिक्शा चलाते हैं।
5. शिवा सरोज पुत्र राजू नि0- 112 ई ब्लाक बरगदिया पुरवा थाना पनकी कमिश्नरेट कानपुर नगर उम्र 19 वर्ष जो लेदर बैग व पर्स की सिलाई का कार्य करता है तथा इनके पिता पुताई पेन्टिग का कार्य करते हैं।
बरामदगी का विवरण- दो बाइक, 9 मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस