मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

अपह्नत किशोर के शव की तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर, चार आरोपी गिरफ्तार: स्कूटी में बिठाकर ले गए थे, गंगा नदी में डुबोकर मार डाला; मांगी थी छह लाख फिरौती

●खाना खाने के बाद रात 8.30 बजे घर से निकला था किशोर●रात 10.30 बजे फ़ोन पर मांगी छह लाख फिरौती ●चाचा के मोबाइल पर आया था धमकी भरा फोन ●सोमवार देर रात 12.48 बजे परिजनों ने दी पुलिस को सूचना ●सूचना के ब…

अपह्नत किशोर के शव की तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर, चार आरोपी गिरफ्तार: स्कूटी में बिठाकर ले गए थे, गंगा नदी में डुबोकर मार डाला; मांगी थी छह लाख फिरौती
अपह्नत किशोर के शव की तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर, चार आरोपी गिरफ्तार: स्कूटी में बिठाकर ले गए थे, गंगा नदी में डुबोकर मार डाला; मांगी थी छह लाख फिरौती | फ़ोटो: TVL News

●खाना खाने के बाद रात 8.30 बजे घर से निकला था किशोर

●रात 10.30 बजे फ़ोन पर मांगी छह लाख फिरौती 

●चाचा के मोबाइल पर आया था धमकी भरा फोन 

●सोमवार देर रात 12.48 बजे परिजनों ने दी पुलिस को सूचना 

●सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया 

●अभियुक्तों ने अपहरण और हत्या की बात कबूल की 

●पुलिस को सूचना मिलने के पहले ही हो चुकी थी किशोर की हत्या 

●स्कूटी में बिठाकर ले गए और बरगदिया घाट पर डुबोकर मार दिया 

●युवकों की निशानदेही पर गंगा में शव की तलाश कर रही पुलिस व गोताखोर


कानपुर:  कैंट थाना क्षेत्र से लापता हुए किशोर की हत्या उसके मोहल्ले में रहने वाले युवकों ने कर दी। अभियुक्त किशोर को अगवा करके बरगदिया घाट पर ले गए और वहीं गंगा में डुबोकर हत्या कर दी और शव को नदी में बहा दिया। सोमवार रात 8.30 बजे घर से लापता हुए किशोर की खोजबीन में जुटे परिजनों के पास कुछ देर बाद मोबाइल पर छह लाख रुपये फिरौती की डिमांड का फ़ोन आया। 



घबराए परिजनों ने रात 12.48 बजे थाना कैंट जाकर बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरौती के लिए आए फोन नंबर की जांच की और शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों ने अपहरण और हत्या करके शव नदी में बहाने की बात कुबूल की है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस गंगा नदी व आसपास शव की तलाश करने में जुटी है।



घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार रात कैंट थाना क्षेत्र के मैकू पुरवा निवासी मुरसलीन पुत्र यामीन ने पुलिस को सूचना दी कि उसका 10 वर्षीय पुत्र मुन्ना उर्फ रहमान रात 8:30 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था उसके बाद वह नहीं लौटा। 



पल्लेदारी करने वाला मुरसलीन मौकुपुरवा में किराए के कमरे में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि रात 10:30 बजे के आसपास मुरसलीन के भाई यासीन के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबरसे फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने कहा की तुम्हारा बच्चा मेरे पास है अगर उसकी सलामती चाहते हो तो ₹600000 का इंतजाम कर लो। इससे घबराए मुरसलीन ने रात 12.48 बजे थाना कैंट जाकर पुलिस को सूचना दी।सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।



पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के चार युवकों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवकों की निशानदेही पर किशोर के शव की तलाश गंगा नदी और आसपास किनारों पर की जा रही है। 



पूछताछ में आई यह बात सामने

पुछताछ में ज्ञात हुआ की वादी का पड़ोसी अमित मिश्रा पुत्र अहक मिश्रा निवासी मैकूपुरवा व बब्लू उर्फ तेज कुमार पुत्र बाबू राम (जाति रैदास) निवासी मैकूपुरवा के द्वारा घटना वाले दिन लाल रंग की स्कूटी पर अपहृत को आगे बैठा कर ले जाते देखे जाने की बात सामने आई। इस पर उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ किये जाने पर बताए कि आमिल पुत्र जलील व समीर पुत्र सलीम अहमद के सहयोग से फिरौती के लिये अपहरण किया था। 



मुन्ना उर्फ रहमान को मैकू पुरवा से स्कूटी पर बैठा कर हमलोग बरगदिया घाट ले गए। वहाँ पर ले जाकर पकडे जाने के डर से तुरन्त ही गंगा नदी में डुबोकर मार के नदी में शव को बहा दिया। इस निशानदेही पर पुलिस शव की बरामदगी का प्रयास गोताखोर टीम के सहयोग से कर रही है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी UP 78 GS 7452 को कब्जे में ले लिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी अभियुक्तों ने जंगल में फेंका है जिसकी भी तलाश की जा रही है।



गिरफतार अभियुक्तो का विवरण 

1-अमित मिश्रा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र अहक मिश्रा निवासी ग्राम -पिपरोल थाना सरपतहा जिला जौनपुर हाल पता 26 मैकूपुरवा 

2-बब्लू उर्फ तेज कुमार (उम्र 28 वर्ष) पुत्र बाबू राम जाति रैदास नि0 26 मैकू पुरवा 

3-आमिल पुत्र जलील (उम्र 50 वर्ष) निवासी -26 मैकुपुरवा छावनी 

4-समीर पुत्र सलीम अहमद (उम्र 42 वर्ष) निवासी- 26 मैकुपुरवा छावनी 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।