-इंस्टाग्राम से दोस्ती करके फंसाया अपने जाल में
-व्हाटसप पर नंबर लेकर शुरू की बातचीत
कानपुर: पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके फिर व्हाट्सएप नंबर लेकर बातचीत आगे बढ़ाई इसके बाद शादी का झांसा देकर गिफ्ट भेजने का प्रलोभन दिया और इसी बहाने युवती से ठगी करने वाले दो साथियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है और ठगी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई
घटनाक्रम के मुताबिक पीड़िता इंस्ट्राग्राम द्वारा नौरिस राबिन, व्हास्ट्स एप से सम्पर्क में आयी। नौरिस राबिन अपने आप को विदुर बताया और पीड़िता से शादी करने का प्रस्ताव दिया, इसके बाद मोबाईल नम्बर के माध्यम से लगातार बात करता रहा और व्हाट्सएप पर बहुत सारे मैसेज भेजे बातचीत चैटिंग फोन कर पीड़ित को कई उपहार भेजने का प्रस्ताव रख कई उपहारो को वीडियो बनाकर पीड़िता के मोबाईल पर भेज कर उपहारो का लालच प्रलोभन देकर लंदन (London) से दिनांक 19.02.2022 को पैक उपहार भेजे दिखाया।
फिर दिनांक 21.07.22 को मोबाईल से सम्पर्क कर बताया गया कि आपका पार्सल बाहर से आया है। एक अज्ञात महिला फोन पर बताया कि 25,000/- रूपया खाता में भेज दो जिसके बाद पीड़िता द्वारा बताए गए खाते में 25000/- रूपया भेज दिया गया।
दिनांक 22.07.22 को पुनः फोन आया और बताया कि उपहार लेने के लिये 50,000/- रूपये और जमा करो और पुनः पैसे नहीं पड़ेगे। दिनांक 22.04.22 को से 50,000/- रूपये और दिनांक 23.07.22 पुनः फोन आया कि 85,000/- रूपये और खाते में डालो आपको उपहार आपके पास आ जायेगा| जिसके बाद महा टैरिफ देगें आपको गिफ्ट दिखा देना। इस तरह ऑनलाइन ठगी कर 75,000/- रूपया हड़प लिया है।
इस शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मामले की छानबीन शुरू की और दो शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया| पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान थांग तुआन किम (29) , हाल पता- WZ-200 SF KH NO.-22,17,23 बोधेल्ला विकासपुरी नई दिल्ली, मूल पता- सिनाक मणिपुर और दूसरे अभियुक्त की पहचान जोनाथन (26) हाल पता- डी-16 महिन्द्रा पार्क उत्तम नगर मूल पता - मकान नंबर A-48 दौरपुई वेंगठर नियर मारा चर्च ऐजावल मिज़ोरम के रूप में हुई।