मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दांतों की जांच कराने के बहाने उड़ा दिये डेढ़ लाख: नित नये पैतरे इस्तेमाल कर हो रहे साइबर फ्राड

● साइबर सेल ने त्वरित कारवाई ??रके वापस दिलाई रकम ● साइबर सेल ने अलग-अलग मामलों में 392,000/- रुपये बचाए।कानपुर: साइबर ठग ठगी की वारदात करने के लिये नित नये पैंतरे इस्तेमाल कर रहे हैं। पैंतरे भी इतने…

दांतों की जांच कराने के बहाने उड़ा दिये डेढ़ लाख: नित नये पैतरे इस्तेमाल कर हो रहे साइबर फ्राड
दांतों की जांच कराने के बहाने उड़ा दिये डेढ़ लाख: नित नये पैतरे इस्तेमाल कर हो रहे साइबर फ्राड | फ़ोटो: TVL News

● साइबर सेल ने त्वरित कारवाई ??रके वापस दिलाई रकम 

● साइबर सेल ने अलग-अलग मामलों में 392,000/- रुपये बचाए।



कानपुर:  साइबर ठग ठगी की वारदात करने के लिये नित नये पैंतरे इस्तेमाल कर रहे हैं। पैंतरे भी इतने शातिराना की अनपढ़ से लेकर पढ़े लिखे तक चकरा जाएं। ताजे घटनाक्रम में साइबर ठगों ने एक दांतों के डाक्टर से ठगी कर ली। लेकिन साइबर अपराधी जितना तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं उतनी ही तेजी से कमिश्नरेट पुलिस की साइबर सेल अपराधियों के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर रहे हैं। साइबर सेल द्वारा सप्ताह भर के अंदर साइबर ठगों से पीड़ित तीन पीड़ितों से ठगा गया पैसा वापस करा दिया। 



पहला मामला 25/07/2022 को आया। थाना स्वरूपनगर क्षेत्र की रहने वाली डा.विनीता सिंह दंत चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया कि एक आर्मी अफसर बनकर उनके पास एक फोन आया जिसमें व्यक्ति ने 99 आर्मो जवानों के दांतों का चेकअप कराने की बात की। इस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने चेकअप की फीस देने के नाम पर डाक्टर से क्यूआर कोड स्कैन करने को कहा। इसके तुरंत बाद ही चालू खाता से 1,40000/-रु कट गए। जिसके बाद साइबर सेल द्वारा आवेदिका की शिकायत का तुरंत संज्ञान लेते हुए महिला आरक्षी सोनी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल द्वारा आवेदिका का पूरा पैसा(1,40000/) वापस करा दिया गया। 



दूसरे मामले में एसबीआई योनो एप अपडेट करने के नाम पर आए लिंक पर क्लिक करते ही खाते से ढाई लाख रुपये कट गये। पीड़ित देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा कार्यालय आकर बताया कि उनके मोबाइल पर yono अपडेट के लिए लिंक आया लिंक पर क्लिक करते ही आवेदक के खाते से 237000 रुपए कट गए। जांच में पता चला कि कटा हुए पैसा आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड को गए थे। साइबर सेल द्वारा आईसीआईसीआई बैंक से संपर्क करके क्रेडिट कार्ड द्वारा पूरा पैसा वापस कराया गया। 



तीसरे मामले में आवेदक अभिषेक कुमार द्वारा दिनांक 29/06/2022 को बताया गया कि आवेदक की बहन ने meeso app से समान मंगाया था जो उन्हे पसंद न आने पर वापस करने के लिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर निकाल कर बात की और आवेदक की बहन से रिमोट एक्सेस एप डॉनलोड करा कर आवेदक के खाते से 15000 रुपए उड़ा दिये गये। जिसके बाद साइबर सेल द्वारा आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक का पूरा पैसा (15000/) वापस कराया। पैसा वापस कराने वाली साइबर सेल की टीम में साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 पुनीत तोमर , का0 अभिषेक कुमार, म0का0 सोनी, का0 मनमोहन शामिल है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।