मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार: हुक्का के फ्लेवर व अन्य सामान बरामद , चार को पुलिस ने दबोच भेजा जेल

कानपुर: स्वरूप नगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे दो हुक्काबार पर थाना स्वरूपनगर पुलिस ने छापामार काफी मात्रा में हुक्क के फ्लेवर व अन्य सामान भी बरामद हुआ। स्वरूप नगर स्थित दा सेन्ट्रल कोट…

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार: हुक्का के फ्लेवर व अन्य सामान बरामद , चार को पुलिस ने दबोच भेजा जेल
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार: हुक्का के फ्लेवर व अन्य सामान बरामद , चार को पुलिस ने दबोच भेजा जेल | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  स्वरूप नगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे दो हुक्काबार पर थाना स्वरूपनगर पुलिस ने छापामार काफी मात्रा में हुक्क के फ्लेवर व अन्य सामान भी बरामद हुआ। स्वरूप नगर स्थित दा सेन्ट्रल कोटयाड़ और सुरुर रेस्टोरेन्ट में हुई पुलिस कारवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों रेस्टोरेन्ट पर कारवाई करके चार लोगों को दबोचा और जेल भेज दिया। 



पहली कारवाई दा सेन्ट्रल कोटयाड़ रेस्टोरेंट में की गई। कारवाई के दौरान कैफे के अन्दर मैनेजर अंकुर सिह (उम्र करीब 29) पुत्र स्व. हरीदेव सिह निवासी श्रीनगर शुक्लागंज PS गंगाघाट जिला उन्नाव मिला। दो वेटर जिनकी पहचान कपिल वर्मा (उम्र करीब 24) पुत्र विजय वर्मा निवासी 198 साहबनगर PS कल्याणपुर और तुषार सिह चौहान (उम्र करीब 26) पुत्र स्व हरीश चन्द्र चौहान निवासी 06/26 नगर महापालिका कालोनी दादानगर PS गोविन्दनगर कानपुर के रूप में हुई। 



पुलिस कारवाई के दौरान अन्य कुछ व्यक्तियों के साथ 01 नाबालिक बच्चा भी हुक्का का सेवन कर रहा था। हुक्का चलाने का लाइसेन्स माँगा गया तो वह भी नहीं दिखा पाए। मौके से 04 हूक्का मय 04 पाईप मय 12 अदद बन्द तम्बाकू फ्लेवर पैकेट मय 05 अदद खुले तम्बाकू फ्लेवर पैकेट को मौके पर बरामद किये गये। पुलिस ने मु0अ0सं0 1158/2022, धारा 269/270/188 IPC , व धारा 3 महामारी अधि0 1897, धारा 51 उ0प्र0 आपदा प्रबंधन अधि0 2005, व धारा 4/6 सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पादन (विज्ञापन पूर्ति केंद्र व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रायम और वितरण का विनयन अधि0 2003 व धारा 77 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधि0 2015 पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। 



दूसरी कारवाई रेडियंस टावर के सामने सुरुर रेस्टोरेन्ट में हुई। कैफे के अन्दर कैफे मालिक सागर सिंह चौहान (उम्र करीब 28) पुत्र रविन्द्र सिंह चौहान निवासी 8/150 आर्य नगर थाना स्वरुप नगर मौजूद मिला एवं कैफै मे हुक्का चल रहा था जिसमें अन्य कुछ व्यक्तियों के साथ 02 नाबालिक बच्चे भी हुक्का का सेवन कर रहे थे। इनके पास भी हुक्का चलाने का लाइसेन्स नहीं मिला। 



मौके से 10 हूक्का मय 10 पाईप मय 14 अदद बन्द तम्बाकू फ्लेवर पैकेट मय 08 अदद खुले तम्बाकू फ्लेवर पैकेट को मौके पर बरामद किये गयो पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 160/2022, धारा 269/270/188 IPC , व धारा 3 महामारी अधि0 1897, धारा 51 उ0प्र0 आपदा प्रबंधन अधि0 2005, व धारा 4/6 सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पादन (विज्ञापन पूर्ति केंद्र व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रायम और वितरण का विनयन अधि0 2003 व धारा 77 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधि0 2015 पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।



नाम पता अभियुक्त :

1. अंकुर सिह पुत्र स्व हरीदेव सिह उर्म करीब 29 वर्ष निवासी श्रीनगर शुक्लागंज PS गंगाघाट जिला उन्नाव 

2. कपिल वर्मा पुत्र विजय वर्मा उर्म करीब 24 वर्ष निवासी 198 साहबनगर PS कल्याणपुर कानपुर नगर 

3. तुषार सिह चौहान पुत्र स्व हरीश चन्द्र चौहान उर्म करीब 26 वर्ष निवासी 06/26 नगर महापालिका कालोनी दादानगर PS गोविन्दनगर कानपुर नगर 

4. सागर सिंह चौहान पुत्र रविन्द्र सिंह चौहान निवासी 8/150 आर्य नगर थाना स्वरुप नगर उम्र करीब 28 वर्ष




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।