मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

कानपुर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के लॉकरों से माल गायब होने का मामला: अब तक 991.11 ग्राम वजनी आभूषण बरामद, पांच आरोपी भेजे गए जेल

● 991.11 ग्राम वजनी आभूषण बरामद कर चुकी पुलिस● कस्टडी रिमांड पूरी, पांचों अभियुक्त गए जेल ● छठे अभियुक्त रमेश को भी पुलिस ने दबोचा पूछताछ जारी कानपुर: सेंट्रल बैक आफ़ इण्डिया शाखा कराची खाना में बैक…

कानपुर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के लॉकरों से माल गायब होने का मामला: अब तक 991.11 ग्राम वजनी आभूषण बरामद, पांच आरोपी भेजे गए जेल
कानपुर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के लॉकरों से माल गायब होने का मामला: अब तक 991.11 ग्राम वजनी आभूषण बरामद, पांच आरोपी भेजे गए जेल | फ़ोटो: TVL News

● 991.11 ग्राम वजनी आभूषण बरामद कर चुकी पुलिस

● कस्टडी रिमांड पूरी, पांचों अभियुक्त गए जेल 

● छठे अभियुक्त रमेश को भी पुलिस ने दबोचा पूछताछ जारी 



 कानपुर: सेंट्रल बैक आफ़ इण्डिया शाखा कराची खाना में बैक लाकरों से कीमती आभषण एवं अन्य सामान गायब हो जाने के मामले में पुलिस ने अबतक की कार्रवाई में कुल 991.11 ग्राम वजन के आभूषण बरामद कर लिए है।



शिकायत मिलने के बाद डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना फीलखाना पर मु0अ0स0 25/22, 32/22, 35/22 धारा 409 भा0द0वि0 पंजीकृत कर लिया।  मामले की गम्भीरता देखते हुए पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना के निर्देशन में एसआईटी टीम का गठन किया गया। 




इनकी हुई गिरफ्तारी

घटना में शामिल कुल 06 व्यक्तियों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जिनमें से - 

(1) रामप्रसाद माथुर पुत्र श्री महावीर प्रसाद माथुर नि0-17/05 सेवा ग्राम कालोनी दादा नगर थाना गोविन्दनगर कानपुर नगर

 (2) शुभम मालवीय पुत्र श्री बृजनन्दन मालवीय नि0-B-1 ब्लाक फ्लैट न0-406 एल्टडिको गार्डेन स्टेट थाना रायपुरवा कानपुर नगर मूल पता -797 मुट्टी गंज थाना मुट्ठीगंज जिला इलाहाबाद

 (3) चन्द्रप्रकाश पुत्र स्व0 रामसनेही लाल (इंजीनियर पेन कामर्सियल गोदरेज कम्पनी) निवासी एमएल16 अम्बेडकर नगर गुजैनी थाना बरी कानपुर नगर

 (4) करन पुत्र राज प्रकाश (लेवर) हालपता-106 /93 गांधी नगर आर0के0 नगर थाना सीसामऊ कानपुर नगर मूल निवासी 703 दरोगा गेस्ट हाउस शास्त्री चौक थाना बर्रा कानपुर नगर

 (5) राकेश कुमार पुत्र स्व0 रामस्वरूप निवासी 13/117बी परमठ थाना ग्वालटोली कानपुर नगर

 (6) रमेश पुत्र व पता अज्ञात प्रकाश में आये(पूछताछ जारी) बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 380/411 भा0द0वि0 की बढोत्तरी की गयी।




कस्टडी रिमांड पर भी लिया गया

पांचो अभियुक्तगणो का माननीय न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड दिनांक 16.04.2022 से 22.04.2022 तक प्राप्त किया गया थी अभियुक्तगणो से गहन पूछताछ से अभियुक्त शुभम मालवीय के कब्जे से कुल पीली धातु के आभूषण वजन करीव 250.080 ग्राम तथा अभि0 राम प्रसाद के कब्जे से कुल पीली धातु के आभूषण वजन करीव 42.620 ग्राम तथा अभि0 चन्द्र प्रकाश के कब्जे से कुल पीली धातु के आभूषण वजन करीव 156.99 ग्राम तथा अभि0 करन राज के कब्जे से कुल पीली धातु के आभूषण वजन करीव 50.770 ग्राम बरामद हुए है। 



उपरोक्त अभि0गणो से कुल बरामद पीली धातु करीव 500.46 ग्राम बरामद हुये है तथा पूर्व मे भी कुल 490.65 ग्राम पीली धातु के आभूषण उक्त अभियुक्तगण से बरामद किये जा चुके है। अबतक सम्पूर्ण घटनाक्रम में कुल पीली धातु (सोना) 991.11 ग्राम के आभूषण बरामद हुआ है।



अभियुक्तगणो को नियमानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड की निर्धारित समय अवधि पूर्ण होने पर माननीय न्यायालय से जडीसियल कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त कर आज जिला कारागार दाखिल किया गया है जिसकी विवेचना प्रचलित है। सोमवार को फिर से अभियुक्तों को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिये न्यायालय में आवेदन किया जाएगा।



 बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिह, उ0नि0 सूरज सिह चौहान, उ0नि0 विजय सिह, उ0नि0 रजनीश पाल, का0अजीत कुमार, का0धर्मेन्द्र कुमार, म0का0 अंशिका शामिल रहीं|



2.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान गायब.....

बता दें कि, कानपुर के कराची खाना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 11 लॉकर में करीब ढाई करोड़ के गहने चोरी हो चुके हैं| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना स्थित शाखा में कुल उपलब्ध 1141 लॉकर में 507 लॉकर ग्राहकों ने किराए पर लिए हैं| 



पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कराचीखाना में 29 निष्क्रिय लॉकरों को तोड़ने की आड़ में अन्य लॉकरों को निशाना बनाया गया| जनवरी 2022 में सबसे पहले सेंट्रल बैंक की लॉकर धारक सीता गुप्ता का मामला सामने आया था| बैंक प्रबंधन ने कार्रवाई की बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया था| इसके दो महीने बाद 14 मार्च को मंजू भट्‌टाचार्या का मामला सामने आया| तब हंगामा हुआ और लॉकर प्रकरण सामने आया|



मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के लिए SIT का गठन किया था| जांच में सामने आया कि तत्कालीन बैंक मैनेजर रामप्रसाद, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय, लॉकर मैकेनिक चंद्र प्रकाश और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है| इसके साथ ही मामले की जांच तेजी से की जा रही है| लॉकर काटने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही संपत्ति भी कुर्क की जाएगी| SIT जल्द ही मामले में अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।