मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर में लेदर कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा: घर में काम करने वाले नौकर ने ही की थी वारदात, पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचकर माल किया बरामद

●नौकर ने ग्रहस्वामिनी को गहने निकालते समय देख लिया था ● नौकर ने गहनों की फोटो भी मोबाइल पर खींच ली थी ● बेड में लाकर की चाभी भूलने पर नौकर ने की वारदात कानपुर: थाना स्वरूप नगर में लेदर कारोबारी के घर…

कानपुर में लेदर कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा: घर में काम करने वाले नौकर ने ही की थी वारदात, पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचकर माल किया बरामद
कानपुर में लेदर कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा: घर में काम करने वाले नौकर ने ही की थी वारदात, पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचकर माल किया बरामद | फ़ोटो: TVL News

●नौकर ने ग्रहस्वामिनी को गहने निकालते समय देख लिया था 

● नौकर ने गहनों की फोटो भी मोबाइल पर खींच ली थी 

● बेड में लाकर की चाभी भूलने पर नौकर ने की वारदात 


कानपुर: थाना स्वरूप नगर में लेदर कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है। घर पर काम करने वाले नौकर ने ही वारदात को अंजाम दिया था। थाना स्वरूप नगर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके 40 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद कर लिए हैं।


घटनाक्रम के मुताबिक स्वरूप नगर के सेवन बंग्लो निवासी विराज कोहली लेदर कारोबारी हैं। विराज ने स्वरूप नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें पत्नी के जेवरात चोरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने घर में काम करने वाले नौकर और विश्व बैंक बर्रा निवासी मोहित पाल पर शक जताया था। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना के खुलासे के लिये विशेष टीम को गठित किया था।



डीसीपी वेस्ट की टीम ने घटना में 23 वर्षीय मोहित को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने घटना कबूल कर ली। उसने बताया है कि घटना से कुछ दिनों पहले जब विराज की पत्नी खुशबू जेवर निकाल रही थी तो उस समय वह कमरे में सफाई कर रहा था। उसकी नजर गहनों पर पड़ी चुपचाप गहनों की फोटो मोबाइल में ली। इसके बाद फोटो अपने दोस्त नीरज को सभी फोटो भेज दी।



इसपर नीरज ने उसे गहने असली होने और कीमत लाखों में होने की जानकारी दी। मोहित ने बताया कि एक मार्च को खुशबू से अलमारी के लाकर की चाबी बेड पर छुट गई। उसने देखा कि कमरे में कोई नहीं है तो चाबी लेकर अलमारी का लॉकर खोला और सभी गहने चुराने के बाद चाबी वहीं रख दी।


उसके बाद रात 11 बजे अपने भाई रोहित पाल को अपने मोबाइल फोन से व्हाट एप काल करके विराज कोहली के घर पर समय साढ़े दस से ग्यारह बजे रात्रि में बुलाया था। मेरा भाई विराज कोहली के घर पर आया । मैंने मौका देख कर कि आस पास कोई नहीं है और गार्ड भी सो रहा था और कूड़ा फेंकने के बहाने नीचे आया और कुसन के कवर में रखे सारे गहनों के बारे में बता कर उसको दे दिये थे। और अपने भाई से बताया था इनके बारे में किसी को कुछ मत बताना जब हम यहाँ से घर पर आयेंगे तो इस सारे जेवर को बेचकर अपने घर पर सारा काम करेंगे। इसके बाद मेरा भाई रोहित पाल कुसन कवर में रखा सारा गहना लेकर वहाँ से अपने घर चला गया था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।