मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

खुफिया कैमरों से उर्स के आयोजन पर रहेगी पुलिस की नजर: पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर ने की बैठक

●24, 25 सितंबर को मखदूम शाह आला का है उर्स ●पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त ने की बैठक ●जिलाधिकारी, नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी रहे मौजूद ●पेयजल का पर्याप्त प्रबंध रखने के लिये दिये निर्देश ●व्हाट्सएप ग्रु…

खुफिया कैमरों से उर्स के आयोजन पर रहेगी पुलिस की नजर: पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर ने की बैठक
खुफिया कैमरों से उर्स के आयोजन पर रहेगी पुलिस की नजर: पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर ने की बैठक | फ़ोटो: TVL News

●24, 25 सितंबर को मखदूम शाह आला का है उर्स 

●पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त ने की बैठक 

●जिलाधिकारी, नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी रहे मौजूद 

●पेयजल का पर्याप्त प्रबंध रखने के लिये दिये निर्देश 

●व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर दूर की जाएंगी सभी समस्याएं


कानपुर: 24 व 25 सितंबर को मखदूम शाह आला के सालाना उर्स का आयोजन होना है। इसको लेकर पुलिस व जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। 15 सितंबर को पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के थाना जाजमऊ क्षेत्र स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के बाद सोमवार को पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने पुलिस लाइन में जिला प्रशासन व सभी विभागों के साथ बैठक की।



पुलिस आयुक्त ने कहा कि उर्स में करीब दो से ढाई लाख लोगों के आने का अनुमान है। इसके लिये जरूरी है कि व्यवस्थाएं भी उतने ही व्यापक स्तर पर की जाएं। सभी के लिये पेयजल का पर्याप्त इंतजाम रहे और बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाकर लोगों को हर सूचना दी जाती रहे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि बीते वर्षों में हुए आयोजन को चेक करके इस बार के आयोजन को और अधिक व्यवस्थित व भव्यता प्रदान करने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिये।



जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि सड़को के गडढों को ठीक करवा लिया जाए, केस्को बिजली की निर्बाध आपूर्ति कराना सुनिश्चित करे। नगर निगम मोबाइल टायलेट और सफाई की व्यवस्था बेहतर रखे कहीं से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न आए। 



सँयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी ने कहा कि पूरे दरगाह के परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इसके पूर्व बीती 15 सितंबर को अधिकारियों ने मौके पर जाकर कार्यक्रम स्थल, रूट, सुरक्षा का स्थलीय निरीक्षण किया कर लिया था। बैठक में आयोजन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।