मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर: गुमशुदा व्यापारी केशव टीवडेबाल को किया गया सकुशल बरामद

कानपुर: कानपुर नगर के थाना कलक्टरगंज पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से गुमशुदा व्यापारी केशव टीवडेबाल उम्र करीब 29 वर्ष को सकुशल बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया|थाना कलक्टरगंज कमिश्नरेट कानपुर नगर पर…

कानपुर: गुमशुदा व्यापारी केशव टीवडेबाल को किया गया सकुशल बरामद
कानपुर: गुमशुदा व्यापारी केशव टीवडेबाल को किया गया सकुशल बरामद | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: कानपुर नगर के थाना कलक्टरगंज पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से गुमशुदा व्यापारी केशव टीवडेबाल उम्र करीब 29 वर्ष को सकुशल बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया|



थाना कलक्टरगंज कमिश्नरेट कानपुर नगर पर आवेदक  राजेश टीवडेबाल नि0 56/57 काहूकोठी थाना कलक्टरगंज कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा दिनांक 23.07.22 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र बाबत अपने पुत्र केशव टीवडेबाल उम्र 29 वर्ष के बिना बताये गायब होने के सम्बन्ध मे दिया जिसके आधार पर थाना हाजा पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज करते हुये पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय के निकट निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कलक्टरगंज द्वारा अपने नेतृत्व मे थाना स्तर पर टीम गठित की गयी । 


पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम व मेहनत लगन से आस पास के जनपदो मे गुमशुदा की बरामदगी हेतु प्रयास किया गया तथा सर्विलांश की भी सहायता ली गयी ।  गुमशुदा केशव टीवडेबाल को थाना कलक्टरगंज पुलिस टीम द्वारा जनपद लखनऊ से दिनांक 28.07.22 की रात्रि को सकुशल बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया। 



पूछताछ मे गुमशुदा ने बताया कि उसे विदेश जाकर पैसा कमाने की अभिलाषा थी परन्तु उसको कही से व्यापार मे लाभ नही हो रहा था जिस कारण उसने बाहर जाकर पैसा कमाकर अपना विदेश जाने का सपना पूरा करने के उद्देश्य से घर से बिना बताये चला गया था और काम की तलाश कर रहा था। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था । 



गुमशुदा की सकुशल बरामदगी से परिवारीजनो मे खुशी का माहौल है। परिवारीजन व मोहल्ले के अन्य व्यापारीगणो द्वारा गुमशुदा केशव टीवडेबाल की सकुशल बरामदगी पर कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की प्रशंसा की गयी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।