यूपी: मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार , मोबाइल व मोटर साइकिल बरामद
कानपुरा: थाना चकेरी पुलिस ने श्याम नगर में युवक से मोबाइल लूटने वाले अभियुक्त को दबोच लिया है, अभियुक्त के दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। शनिवार शाम को पुलिस द्वारा रामपुरम से गिरफ्तार किए गए अभियु…
कानपुरा: थाना चकेरी पुलिस ने श्याम नगर में युवक से मोबाइल लूटने वाले अभियुक्त को दबोच लिया है, अभियुक्त के दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। शनिवार शाम को पुलिस द्वारा रामपुरम से गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सुधीर द्विवेदी पुत्र सुरेश द्विवेदी नि0 रामपुरम श्यामनगर थाना चकेरी के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 पैशन प्रो नं0 यूपी 78 डीके 3846 व एक मोबाइल सेट एमआई 5 जी के गिरफ्तार किया गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि दो साथियों के साथ मिलकर श्यामनगर बाईपास से पहले साइकिल रुकवाकर डरा धमकाकर रेडमी मोबाइल छीना था जिसमें बीएसएनएल का सिम पड़ा था जिसे सिम तोड़कर फेंक दिया तथा मोबाइल को चलते राहगीर को 1500 रुपये में बेच दिया था। इसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 324/2022 धारा 392 भादवि0 पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभि0 का नाम व पताः सुधीर द्विवेदी ( उम्र 25 वर्ष ) पुत्र सुरेश द्विवेदी नि0 प्लाट नं0 120 रामपुरम श्यामनगर थाना चकेरी कानपुर नगर को, गणेश चौराहा रामपुरम श्यामनगर थाना चकेरी से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बरामदगी:- एक मोबाइल सेट एमआई ब्राण्ड, एक मोटर साइकिल पैशन प्रो नं0 यूपी 78 डीके
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।