कानपुर में रोड शो के बाद गोविंदनगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने PM मोदी और CM योगी पर जमकर हमला बोला| लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों को कुचलने के आरोपी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत मिलने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि'"जिस मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, मोदी जी ने उसको मंच पर बिठाया। मंत्री का बेटा रिहा हो गया।""किसानों ने आंदोलन किया तो उनको कुचला गया। क्या किया मोदी जी ने। जिस मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, मोदी जी ने उसको मंच पर बिठाया। मंत्री का बेटा रिहा हो गया।"
प्रियंका गांधी ने कहा कि'''किसी नेता का धर्म इतना बड़ा नहीं होता कि वह जनता की सेवा न करे। सबसे बड़ा धर्म सेवा है। कोई धर्म यह नहीं सिखाता कि लोगों का बंटवारा करो। सब धर्म यही सिखाते हैं कि सेवा सर्वोपरि है। जो आपके सामने आए उससे कहो कि सेवा करके दिखाओ। आप अच्छी तरह जानते हैं कि परिस्थितियां क्या हैं? महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा आपकी समस्या है। आपका शहर छोटे बिजनेस का शहर है। एक समय यहां लेदर की इंडस्ट्री बहुत बड़ी थी। आप सब हमारे देश की रीढ़ हैं। लेकिन पिछले पांच साल में आपके लिए कुछ नहीं हुआ।
प्रियंका गांधी ने कहा कि''सारे उद्योग और छोटे बिजनेस संकट में है। सरकार ने नोटबंदी की। आपसे कहा कि कालाधन आएगा। आपने कालाधन देखा? उससे किसे फायदा हुआ? भाजपा की सरकार चाहे केंद्र की हो या राज्य की, यह अमीरों के लिए चल रही है। बजट आया उसमें आपके लिए कुछ नहीं है। सिर्फ जाति और धर्म के नाम वोट मांग रहे हैं। उन्हें मालूम है कि पांच सालों का काम दिखाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें जाति धर्म के नाम पर वोट मिल जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने इन्हें जवाबदेह नहीं बनाया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''इस सरकार ने आपको एक बोरा राशन पकड़ा दिया। वे आपको अपने पैरों पर खड़े नहीं होने देना चाहते। वे चाहते हैं कि आप अपने पैरों पर खड़े न हों। जिस दिन आप सक्षम हो जाएंगे, उनसे सवाल पूछेंगे। मैं चाहती हूं कि अब आप सवाल पूछना शुरू करें। जो छोटे बिजनेसमैन हैं, आपको पूछना चाहिए कि आपकी क्या गलती थी? आप पर नोटबंदी और जीएसटी क्यों थोपी गई? कानपुर में बड़े-बड़े उद्योग थे। आपके लिए कोई अडानी-अंबानी रोजगार नहीं बनाता। यही छोटे उद्योग रोजगार देते हैं। उसे खत्म कर दिया।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,''हमने महिलाओं को सशक्त करने की बात की तो सब पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। आज एक महिला से मिली वह इतना रो रही थी। उसकी 19 साल की बेटी का बलात्कार हुआ है। उसे न्याय नहीं मिल रहा है। किसानों खाद नहीं मिली। खाद की लाइन में खड़े खड़े दम तोड़ दिया। किसानों ने आंदोलन किया तो किसानों को कुचला गया। अपराधी का बाप आज भी मंत्री है और अपराधी को रिहा कर दिया। जो किसान मारे गए, उनका क्या होगा?
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''कहते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या बनाया? कांग्रेस ने बनाया नहीं तो आप बेचते क्या? उन्हीं संस्थाओं से आपको रोजगार मिलता था। रेलवे और बीएचईएल जैसे संस्थान जो रोजगार देते थे, उन्हें बेचा जा रहा है।