मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सफाईकर्मी की नृशंस हत्याकांड: पुलिस ने पांच और हत्यारोपी दबोचे, पुरानी रंजिश में 23 को हुई थी युवक की हत्या

●युवक के पांच और हत्यारोपी पुलिस ने दबोचे●दो हत्यारों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल ●पहले पकड़े गए अभियुक्तों में एक आरोपी बाल अपचारी भी कानपुर: पुरानी रंजिश में हुई युवक की हत्या में थाना गोविंदन…

सफाईकर्मी की नृशंस हत्याकांड: पुलिस ने पांच और हत्यारोपी दबोचे, पुरानी रंजिश में 23 को हुई थी युवक की हत्या
सफाईकर्मी की नृशंस हत्याकांड: पुलिस ने पांच और हत्यारोपी दबोचे, पुरानी रंजिश में 23 को हुई थी युवक की हत्या | फ़ोटो: TVL News

युवक के पांच और हत्यारोपी पुलिस ने दबोचे

दो हत्यारों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल 

●पहले पकड़े गए अभियुक्तों में एक आरोपी बाल अपचारी भी 

कानपुर:  पुरानी रंजिश में हुई युवक की हत्या में थाना गोविंदनगर पुलिस ने पांच अभियुक्तों को दबोच लिया है। घटना में पुलिस ने अबतक कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तो के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। 



घटनाक्रम के मुताबिक 23 अगस्त की रात को कच्ची बस्ती गोविंदनगर निवासी संजय की हत्या हो गई थी। मामले में पुलिस ने 24 घन्टे के अंदर एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन एक और अभियुक्त शाहिल को पुलिस ने पकड़ा। बाकी बचे पांच अभियुक्तों को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। 



मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 435/2022 धारा 147/148/149/302/336/504/506/34 IPC 7 CLA Act मे नामजद अभियुक्त गोविन्द नगर कच्ची बस्ती के रेलवे लाइन के किनारे ओवर ब्रिज के नीचे कही जाने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने पांचों को दबोच लिया। अभियुक्तगणों के कब्जे से आला कत्ल से सम्बन्धित 05 अदद चापड एवं छुरी विभिन्न प्रकार के अलग-अलग बरामद किये गये।



नाम पता अभियुक्त गण 

1.शिवा पुत्र स्व0 राजू उम्र 28 वर्ष निवासी कच्ची बस्ती गोविन्द नगर कानपुर नगर । 

2.विशाल पुत्र स्व0 राजू निवासी कच्ची बस्ती गोविन्द नगर कानपुर नगर । 

3.भोला पुत्र स्व0 कल्लू दर्शन उम्र 50 वर्ष निवासी कच्ची बस्ती गोविन्द नगर 

4.अनीश पुत्र भोला निवासी कच्ची बस्ती गोविन्द नगर 

5-बाल अपचारी नि0 कच्ची बस्ती गोविन्द नगर कानपुर नगर।


सफाईकर्मी की नृशंस हत्याकांड

गौरतलब है कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कच्ची बस्ती गोविंद नगर निवासी नंदन एवं विशाल बाल्मीकि में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था कि तभी विशाल बाल्मीकि ने पत्थर चलाया जो पड़ोस में ही बैठी राधा पत्नी संतोष के जाकर लगा | जिस पर उन्होंने इसका विरोध किया तथा बाहर टहल रहे उनके (राधा) देवर संजय सांवरिया पुत्र स्वर्गीय हीरालाल निवासी 380 कच्ची बस्ती गोविंद नगर उम्र करीब 38 वर्ष जो कि खाना खाकर बाहर घूम रहे थे उन्होंने भी विशाल आदि से कहा कि बच्चे बाहर घूम रहे हैं पत्थर किसी को भी लग सकता था। 



जिस पर 1-विशाल एवं 2-शिवा पुत्र स्वर्गीय राजू बाल्मीकि 3- आशीष पुत्र भोला बाल्मीकि 4- विशाल पुत्र राजू वाल्मीकि 5-भोंदू उर्फ अविनाश पुत्र राजू बाल्मीकि 6-तनु पुत्र अजय 7-साहिल पुत्र रामविलास एवं भोला पुत्र स्वर्गीय कल्लू निवासी गण कच्ची बस्ती गोविंद नगर द्वारा ईट पत्थर एवं चाकू आदि से संजय सांवरिया पर वार कर दिया गया| जिन्हें इलाज के लिए हैलट ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।