मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर: CTET परीक्षा में साल्वर गिरफ्तार

कानपुर: जनपद कानपुर नगर के पश्चिम जोन अन्तर्गत थाना सचेण्डी पुलिस ने CTET परीक्षा में एक साल्वर को गिरफ्तार किया| कानपुर नगर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर प्रचलित प्रतियोगी परीक्षाओं को नकलविहीन कर…

कानपुर: CTET परीक्षा में साल्वर गिरफ्तार
कानपुर: CTET परीक्षा में साल्वर गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: जनपद कानपुर नगर के पश्चिम जोन अन्तर्गत थाना सचेण्डी पुलिस ने CTET परीक्षा में एक साल्वर को  गिरफ्तार किया| कानपुर नगर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर प्रचलित प्रतियोगी परीक्षाओं को नकलविहीन कराने हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने वाले व परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वाले अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सचेण्डी पुलिस द्वारा एसटीएफ यूनिट लखनऊ की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग करते हु आरसीआरडी कन्या महाविद्यालय थाना क्षेत्र सचेण्डी कानपुर नगर से CTET प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षार्थी ओम प्रकाश शर्मा के स्थान पर अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र दीप नारायण मेहता निवासी अररिया,बिहार को एडमिट कार्ड व आधार कार्ड में परीक्षार्थी के स्थान पर अपनी फोटो लगाकर अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए परीक्षा देते समय गिरफ्तार किया गया। 



अभियुक्त के विरूद्ध थाना सचेण्डी कानपुर नगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेजा गया है।


नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-विपिन कुमार पुत्र दीप नारायण मेहता निवासी ग्राम सोनापुर थाना नरपतगंज जिला अररिया (बिहार) ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।